Mandi: 6 जून को मंडी में भूकंप जैसी आपदा से निपटने का वृहद पूर्वाभ्यास: उपायुक्त अपूर्व देवगन

Date:

--Advertisement--

मंडी, 27 मई। भूकंप जैसी आपदा से प्रभावी तरीके से निपटने और राहत-बचाव कार्यों में समन्वय को परखने के उद्देश्य से 6 जून, 2025 को पूरे हिमाचल प्रदेश के साथ मंडी जिले में भी राज्य स्तरीय वृहद पूर्वाभ्यास (मेगा मॉक एक्सरसाइज) का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज मंडी जिला प्रशासन द्वारा एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त अपूर्व देवगन सहित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी उपायुक्त कार्यालय के वीसी कक्ष से शामिल हुए।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूर्वाभ्यास मंडी जिला के चिन्हित उपमंडलों और जिला मुख्यालय में किया जाएगा। इसके माध्यम से भूकंप जैसी स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों का परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्वाभ्यास से पूर्व 3 जून, 2025 को एक टेबल टॉप एक्सरसाइज भी आयोजित की जाएगी, जिसमें मंडी जिला से जुड़ी कार्य योजना प्रस्तुत की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस वृहद पूर्वाभ्यास में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ जैसी केंद्रीय एजेंसियों के साथ-साथ आपदा मित्र, एनएसएस स्वयंसेवक, नेहरू युवा केंद्र, गृह रक्षक तथा अन्य गैर सरकारी व स्वयंसेवी संस्थाओं की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। पूर्वाभ्यास के दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, आवासीय एवं व्यापारिक परिसरों, स्वास्थ्य संस्थानों, सड़कों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को भूकंप से नुकसान की संभावित स्थिति मानते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा।

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे आपदा की स्थिति में निभाई जाने वाली जिम्मेदारियों को भली-भांति समझें और पूरी तत्परता से निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में प्रयुक्त होने वाली मशीनरी, मानव संसाधन, संचार उपकरण और अन्य जरूरी संसाधनों की समय रहते जांच कर ली जाए ताकि पूर्वाभ्यास के दौरान कोई अड़चन न आए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से इस अभ्यास में भाग लें और अपने स्तर पर पूरी तैयारी सुनिश्चित करें।

इस वर्चुअल समन्वय बैठक में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), सशस्त्र बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी भी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। उपायुक्त अपूर्व देवगन के साथ बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र और उपमंडलाधिकारी (ना.) सदर रूपिंदर कौर सहित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कसौली में अवैध निर्माण और पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, 4 पेड़ काटने के आरोप पर SDM को औचक निरीक्षण के आदेश; 26 अक्टूबर...

कसौली में कथित अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने SDM कसौली को मौके पर औचक निरीक्षण करने और 26 अक्टूबर तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

चंबा की बेटी सीमा कुमारी का भव्य स्वागत, एशियाई खेलों में कांस्य जीतकर लौटीं घर; परिवार करेगा शिव नुआला, रेटा में ढोल-नगाड़ों से अभिनंदन

चंबा की अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी 2026 एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद रविवार को गृह जिला पहुंचीं। उदयपुर से लेकर पैतृक गांव रेटा तक उनका ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Kangra: नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू; 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे आवेदन

नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को होगा। कण्डवाल-2 और कुटां-1 आंगनबाड़ी केंद्रों के पदों के लिए आवेदन 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे।

पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को 1-1 करोड़, रितु नेगी की इनामी राशि पर क्यों नहीं हुआ ऐलान? सुक्खू सरकार ने खिलाड़ियों...

हिमाचल की एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ियों पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है, जबकि रितु नेगी की पुरस्कार राशि पर अभी फैसला नहीं हुआ है।