Hamirpur: “योग अपनाएं, नशे से बचें” – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुनील शर्मा बिट्टू ने छात्रों को दी प्रेरणा

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 21 जून 2025 – मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी में आयोजित योग सत्र में भाग लेते हुए विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें। शिक्षा विभाग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि योग न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि योग को केवल एक दिन की औपचारिकता तक सीमित न रखें, बल्कि विद्यालयों में नियमित योग सत्र आयोजित किए जाएं, ताकि विद्यार्थी अनुशासन और सकारात्मकता के साथ जीवन में आगे बढ़ सकें।

Advertisement – HIM Live Tv

बिट्टू ने कहा कि विद्यार्थियों को समाज के प्रबुद्ध लोगों से संवाद करने का अवसर भी मिलना चाहिए, जिससे वे प्रेरित होकर अपनी सोच को बेहतर बना सकें। उन्होंने हमीरपुर जिले के विकास कार्यों की भी चर्चा की और बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जिले में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमीरपुर शहर को नगर निगम का दर्जा दिलाया है, अंतर्राज्यीय बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है और कई राज्य स्तरीय कार्यालय यहां स्थापित हो रहे हैं। इसके अलावा जोल सप्पड़ में मेडिकल कॉलेज के नए परिसर का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। इस कॉलेज में कार्डियोलॉजी, नैफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी जैसे अहम विभाग खोले जा रहे हैं और कैंसर केयर संस्थान स्थापित करने की दिशा में भी सराहनीय कदम उठाए गए हैं।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मटाहणी स्कूल और आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों से सीधा संवाद भी किया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तेजनाथ डोगरा, प्रधानाचार्य अंजू चोपड़ा, एसएमसी अध्यक्ष व बीडीसी उपाध्यक्ष संजीव शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी बच्चों को संबोधित किया और अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मोही राम चौहान, आयुष विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, पंचायत प्रधान बबिता देवी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।