Mandi: शिवरात्रि महोत्सव के लिए निकले सराज घाटी के आराध्य देवता, पंडोह में हुआ भव्य स्वागत

Date:

--Advertisement--

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में भाग लेने के लिए सराज घाटी के आराध्य देवता मार्कंडेय ऋषि और देवता घटोत्कच कोटलू अपने पारंपरिक लाव-लश्कर के साथ यात्रा पर निकल चुके हैं। मंगलवार को देव यात्रा के दौरान जब देवताओं का पंडोह में आगमन हुआ तो स्थानीय लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ उनका विधिवत और भव्य स्वागत किया। देव ध्वनियों और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

पंडोह में देवताओं के स्वागत को लेकर भक्तों में खास उत्साह देखने को मिला। हर वर्ष की तरह इस बार भी देवताओं और उनके साथ चल रहे देवलुओं के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। देव परंपरा के अनुसार यह सेवा पिछले करीब 27 वर्षों से लगातार पंडोह में निभाई जा रही है, जो क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था और देव संस्कृति से जुड़ाव को दर्शाती है।

देवता के पुजारी भूमेराम ने बताया कि देवता मार्कंडेय ऋषि और घटोत्कच कोटलू 28 जनवरी को अपनी-अपनी कोठी से महाशिवरात्रि यात्रा के लिए रवाना हुए थे। यह धार्मिक यात्रा लगभग 40 से 45 दिनों तक चलेगी। इस दौरान देवता रास्ते में पड़ने वाले गांवों में भक्तों के घर-घर जाकर दर्शन देंगे और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे।

उन्होंने बताया कि देवता 15 फरवरी को पड्डल मैदान में अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में विधिवत रूप से शामिल होंगे। महोत्सव संपन्न होने के बाद देवता पुनः अपनी-अपनी कोठी की ओर लौटेंगे। इस दौरान संपूर्ण क्षेत्र देव परंपराओं और धार्मिक उल्लास से सराबोर रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: सुक्खू सरकार के चार साल के जश्न पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- लोगों से सुविधाएं छीनकर करोड़ों रुपये क्यों फूंके जा रहे?

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के चार साल पूरे होने पर जश्न मनाने की तैयारियों की आलोचना की है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में लोगों से सुविधाएं छीनी जा रही हैं और करोड़ों रुपये जश्न पर खर्च किए जा रहे हैं।

Kangra: रैत स्कूल में संविधान दिवस पर दिखा विद्यार्थियों का हुनर, क्विज से लेकर भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान क्विज, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने विजेताओं को सम्मानित कर संविधान के मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों का संदेश दिया।

Kangra: शाहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत दुकानों की चेकिंग, नियम तोड़ने वाले कुछ दुकानदारों के काटे चालान

शाहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बाजारों में दुकानों का निरीक्षण किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान किए गए और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद न बेचने की हिदायत दी गई।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों का दिखा हुनर, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता में इन छात्राओं ने मारी बाजी

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में संविधान दिवस पर नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंकिता, वंशिका सहित अन्य छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी।