Himachal: कांगड़ा-चंबा के युवाओं के लिए बड़ा मौका, सेना भर्ती 2027 का नोटिफिकेशन जारी, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी डिटेल

Date:

--Advertisement--

सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर, हिमाचल प्रदेश ने भर्ती वर्ष 2027 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यालय ने बताया कि इच्छुक युवा भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। कांगड़ा और चंबा जिलों के युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

भर्ती प्रक्रिया के तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेडमेन (दसवीं पास), अग्निवीर ट्रेडमेन (आठवीं पास) और अग्निवीर वूमन एमपी के पद शामिल हैं। सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण मौका है।

ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू होकर 1 अप्रैल 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा। सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवार की ई-मेल आईडी और आधार कार्ड का मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यदि किसी भी उम्मीदवार को ऑनलाइन पंजीकरण में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे सीधे सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर की ई-मेल आईडी aropalampur@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय ने युवाओं से समय रहते आवेदन करने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पट्टा फोरलेन पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 मामलों में 56.37 ग्राम चिट्टा बरामद; 7 आरोपी गिरफ्तार, खंगाला जा रहा सप्लाई नेटवर्क

नशे के खिलाफ अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पट्टा फोरलेन पर तीन अलग-अलग मामलों में कुल 56.37 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब नशे की खेप के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

शहीद पति के पदचिह्नों पर चलकर कल्पना धीमान ने रचा इतिहास, SSB में वीर नारी श्रेणी में हासिल किया AIR-1; अक्टूबर में शुरू होगा...

कांगड़ा के फतेहपुर की वीर नारी कल्पना धीमान ने SSC (W) T124 Entry के लिए SSB सफलतापूर्वक पास कर वीर नारी श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। उनके पति मेजर अंकित धीमान अप्रैल 2025 में कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स में तैनाती के दौरान एक ऑपरेशन में वीरगति को प्राप्त हुए थे। कल्पना का सैन्य प्रशिक्षण अक्टूबर में शुरू होगा।

धर्मशाला में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, SDM मोहित रत्न ने लगाया पौधा; पर्यावरण संरक्षण के साथ बुजुर्गों के सम्मान का दिया संदेश

धर्मशाला में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। एसडीएम मोहित रत्न और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों ने आंवला, जामुन, बान और अर्जुन समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ वरिष्ठजनों के योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करना रहा।

ज्वाली में कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार का बड़ा संदेश, पंचायत प्रतिनिधियों से बोले- राजनीति से ऊपर उठकर करें जनसेवा; नशे के खिलाफ भी...

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से राजनीति से ऊपर उठकर ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ जनसेवा करने, विकास कार्यों को गति देने और नशे के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया।