Kangra: अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 गिरफ्तार, 5 JCB और 4 टिपर जब्त

Date:

--Advertisement--

नूरपुर: हिमाचल प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला नूरपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने डमटाल के चक्की खड्ड क्षेत्र में छापा मारते हुए अवैध खनन करते 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से 5 JCB मशीनें और 4 टिपर वाहन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में थाना डमटाल में मुकदमा संख्या 140/25 दिनांक 29.10.25 के तहत धारा 303(2), 3(6) बीएनएस और 21(1) माइनिंग एंड मिनरल्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नरेश सिंह, विक्की, मुनील कुमार (दो), जोगेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह, पवन कुमार, सुबेग सिंह और जसवंत सिंह के रूप में हुई है।

एसपी अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है और किसी भी स्थिति में खनन माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र होने के कारण डमटाल में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि पंजाब सीमा से सटे इलाकों में हो रहे अवैध खनन को पूरी तरह रोका जा सके।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध खनन दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है — “अवैध खनन करने वालों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।