Mandi: आपदा में राहत: जयराम ठाकुर ने जताई चिंता, जेसीबी मालिकों से मांगी मदद – तेल का खर्च खुद उठाएंगे

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई आपदा ने कई इलाकों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इन क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि आपदा की आड़ में कुछ लोग दानी सज्जनों की उदारता का गलत फायदा उठा रहे हैं, जिससे असली जरूरतमंदों तक मदद नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने दानदाताओं से आग्रह किया कि सहायता पहुंचाने से पहले संबंधित व्यक्तियों या परिवारों का सत्यापन जरूर करें। इसके लिए वे प्रशासन या विपक्ष से भी मदद ले सकते हैं, ताकि राहत सही लोगों तक पहुंचे।

जयराम ठाकुर ने बताया कि आपदा के कारण कई सड़क मार्ग अभी तक बंद हैं, जबकि सेब का सीजन शुरू हो चुका है। उन्होंने चिंता जताई कि जिन बागानों को आपदा से बचाया जा सका है, उनके उत्पादों को समय पर बाजार तक पहुंचाना अब एक बड़ी चुनौती बन गया है। मुख्य मार्गों के साथ-साथ लिंक रोड भी अवरुद्ध हैं, जिन्हें जल्द से जल्द खोलना जरूरी है।

उन्होंने प्रदेश के जेसीबी मशीन मालिकों से विशेष अपील की कि वे आगे आकर राहत कार्यों में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जो लोग मशीनें राहत कार्यों में लगाना चाहते हैं, वे निःसंकोच मदद करें, और इन मशीनों के संचालन में आने वाले तेल व अन्य खर्च का वहन वे स्वयं करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि जेसीबी मालिक इस कार्य में सहयोग दें, तो आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क बहाली का काम युद्ध स्तर पर हो सकेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

इंदौरा में अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स का आगाज, 45 स्कूलों के 690 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; मलेंद्र राजन ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

इंदौरा में अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया है। 45 स्कूलों के 690 खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। विधायक मलेंद्र राजन ने उद्घाटन करते हुए विद्यार्थियों को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

हमीरपुर के छात्र ने रचा कमाल, भारतीय सेना के लिए 3.50 करोड़ की ग्रांट से बनेगा ‘रुद्रा एज टी-1’ ड्रोन; IIT रुड़की में होगा...

हमीरपुर के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बड़ू के छात्र सर्वेश शर्मा भारतीय सेना की बॉर्डर सर्विलांस जरूरतों से जुड़े ‘रुद्रा एज टी-1 (स्पेक्ट्रा)’ ड्रोन प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। प्रोजेक्ट के लिए DIO और iDEX के तहत 3.50 करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर हुई है और इसका इनक्यूबेशन IIT रुड़की में होगा।

हिमाचल में अगले एक साल में बनेगी भाजपा सरकार? जयराम ठाकुर का बड़ा दावा, सुक्खू सरकार पर कर्ज और पंचायत चुनाव को लेकर साधा...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जयसिंहपुर में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि हिमाचल में अगले एक वर्ष के भीतर भाजपा की सरकार बन सकती है। उन्होंने सरकार पर बढ़ते कर्ज, पंचायत चुनाव और भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामलों को लेकर भी सवाल उठाए।

कुल्लू-लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में अवैध स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंचा, पर्यावरण को नुकसान और करोड़ों के राजस्व घाटे का आरोप

कुल्लू और लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में चल रहे बताए गए स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंच गया है। याचिका में पर्यावरण को नुकसान, बिना वैध अनुमति संचालन और सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान का आरोप लगाया गया है।