Kangra: मंड-इंदौरा में अवैध खनन पर रोक, स्थानीय निवासियों ने जेसीबी व टिप्पर को पकड़ा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंड-इंदौरा वार्ड 11 में अवैध खनन का मुद्दा फिर से गर्मा गया है। ब्यास नदी के किनारे लगती भूमि पर अवैध खनन को लेकर स्थानीय निवासियों का सब्र टूट गया, जिसके बाद उन्होंने वीरवार सुबह खनन में लिप्त एक जेसीबी और टिप्पर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

महिला समाजसेवी सुमन कौशल, अच्छर चौहान, नरेंद्र सिंह, मनीषा देवी, सीमा रानी, बलदेव सिंह, चनन सिंह, बेली राम और ज्योति सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि खनन माफिया लंबे समय से यहां अवैध गतिविधियों में संलिप्त था। खनन इतना बढ़ गया था कि यह उनके घरों तक पहुंच गया।

निवासियों ने कई बार खनन रोकने का आग्रह किया, लेकिन खनन करने वालों ने धमकियां देते हुए इसे जारी रखा। आखिरकार, ग्रामीणों ने एकजुट होकर कार्रवाई की और मौके पर अवैध खनन में जुटे जेसीबी और टिप्पर को कब्जे में ले लिया।

ग्रामीणों ने तुरंत इंदौरा और ठाकुरद्वारा पुलिस को सूचित किया। मामले में उन लोगों ने भी हस्तक्षेप किया, जो अपनी भूमि से खनन करवा रहे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने ही उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं और गाली-गलौच किया गया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी और टिप्पर चालक बलकार और जनरैल को हिरासत में ले लिया। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया और अवैध खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी इंदौरा संजीव यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

यह घटना क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह खनन न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए भी खतरा बन गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।