Solan: बद्‌दी और नालागढ़ में अवैध खनन: पर्यावरण और सरकारी संपदा पर संकट

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक शहर बद्दी और नालागढ़ में अवैध खनन की समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। प्रतिदिन लाखों रुपये की खनिज संपत्ति का अवैध तरीके से दोहन किया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि इलाके के इंफ्रास्ट्रक्चर भी प्रभावित हो रहे हैं। हिम परिवेश संस्था के लछमी सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि यही हालात जारी रहे, तो एसपी बद्दी का कार्यालय भी एक दिन अवैध खनन की भेंट चढ़ सकता है और बाल्द नदी में बहता हुआ दिखाई देगा।

बद्दी और नालागढ़ के काठा और भटौली क्षेत्रों के लोग इस मुद्दे पर खुलकर सामने आ रहे हैं, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। पिछले कुछ सालों में बाल्द नदी, रत्ता और सरसा नदी पर बने करोड़ों रुपये के पुल बरसात में अवैध खनन के कारण बह चुके हैं। अब भी कई पुलों की हालत खराब हो रही है और यह फिर से ध्वस्त हो सकते हैं।

अवैध खनन से केवल नदी और जलस्रोतों का ही नुकसान नहीं हो रहा, बल्कि लोगों की जमीनों, सरकारी संपत्तियों और स्थानीय पर्यावरण को भी भारी नुक्सान हो रहा है। बालकृष्ण शर्मा, महासचिव हिम परिवेश संस्था, ने कहा कि महादेव नदी, चिकनी खड्ड, बाल्द नदी, रत्ता और सरसा नदी में प्रतिदिन अवैध खनन हो रहा है। लोग पुलिस, खनन विभाग और एसडीएम से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन इन अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

भा.ज.पा. जिला सचिव गुरमेल चौधरी ने चिंता जताई कि जिले में युवा एसपी नियुक्त हुए हैं और जनता को उनसे उम्मीदें हैं। बावजूद इसके, उनके कार्यालय के करीब ही अवैध खनन की गतिविधियाँ जारी हैं। यह स्थिति चिंताजनक है। क्रशर तक यह खनिज सामग्री पहुंचाई जा रही है और सीसीटीवी कैमरों में सारी गतिविधियाँ रिकॉर्ड हो रही हैं, फिर भी पुलिस इनका कोई संज्ञान नहीं ले रही है।

यदि यह हालात ऐसे ही जारी रहे, तो यह मामला हाईकोर्ट तक जाएगा। स्थानीय लोग और पर्यावरण कार्यकर्ता जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और हाईकोर्ट में प्रस्तुत करेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इन खिलाड़ियों ने दुनिया में बढ़ाया देवभूमि का मान, कबड्डी से क्रिकेट और हॉकी से शूटिंग तक रचा इतिहास; पढ़ें पूरी कहानी

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने कबड्डी, क्रिकेट, हॉकी, वॉलीबाल, शूटिंग, तलवारबाजी, बॉक्सिंग और पैरा खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सिरमौर, चंबा, मंडी, बिलासपुर और शिमला के इन खिलाड़ियों की सफलता की पूरी कहानी पढ़ें।

हिमाचल के मंडी में 20 वर्षीय युवक लापता, 24 अगस्त को घर से निकला था हर्ष; मां की सोने की बालियां भी साथ ले...

जिला मंडी की उपतहसील कटौला का 20 वर्षीय हर्ष कुमार 24 अगस्त की शाम घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।