HRTC बस में 31 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस अब खंगाल रही पूरे ड्रग नेटवर्क की कड़ी

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले के स्वारघाट में हिमाचल पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एचआरटीसी बस से 31 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपी जिले में नशे की खेप पहुंचाने की फिराक में थे। अब पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने कैंची मोड़ फोरलेन के पास नाकाबंदी के दौरान कीरतपुर की ओर से आ रही एचआरटीसी बस की तलाशी ली। जांच के दौरान डियारा सेक्टर निवासी अरुण कुमार (32) और अविनाश कुमार उर्फ कन्नू (32) के कब्जे से कुल 31 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

इस संबंध में थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे जिले में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। जांच के दौरान पूरे ड्रग सप्लाई नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

Advertisement

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अविनाश कुमार उर्फ कन्नू के खिलाफ पहले से मारपीट, धमकी और सड़क दुर्घटना सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके पुराने संपर्कों और नशा तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल...

80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता और चलने में असमर्थ होने के बावजूद रैत स्कूल की पलक चौधरी ने 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और HP D.El.Ed प्रवेश परीक्षा पास कर ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल में सीट हासिल की। स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए उन्हें 51,000 रुपये की मदद दी।

किन्नौर में सतलुज में गिरने से बाल-बाल बची HRTC बस, ब्रेक प्रेशर डाउन होते ही सड़क से बाहर निकला टायर; 10 यात्री सुरक्षित

किन्नौर में मझगांव से रिकांगपिओ जा रही HRTC बस का ब्रेक प्रेशर डाउन होने के बाद पोस्पा के पास अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। चालक की सूझबूझ से बस डंगे पर रुक गई और करीब 10 यात्री सुरक्षित बच गए।

भोटा में पुल की रेलिंग तोड़ 200 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक गंभीर घायल; स्थानीय लोगों ने बचाई जान

भोटा में एनएच-103 ऊना-अग्घार हाईवे पर मोरसू पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रक करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया।

मंडी-कुल्लू सफर होगा आसान, शुक्रवार से खुलेंगी डयोड और हणोगी की सुरंगें; 2 घंटे का सफर घटकर हो सकता है 1 घंटे का

मंडी-कुल्लू फोरलेन पर डयोड और हणोगी की दो सुरंगें शुक्रवार से यातायात के लिए खुलेंगी। 2.8 किमी और 650 मीटर लंबी इन सुरंगों से जाम से राहत मिलने और मंडी से कुल्लू का सफर करीब दो घंटे से घटकर एक घंटे होने की उम्मीद है।