Himachal: एचपीयू का बड़ा एक्शन, नकल करते पकड़े गए 7 छात्रों के पेपर रद्द, सख्त चेतावनी जारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं में नकल करने वाले छात्रों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विश्वविद्यालय की परीक्षा अनुशासन समिति ने जांच पूरी करने के बाद 7 विद्यार्थियों को नकल का दोषी पाया है और उनके संबंधित विषयों के पेपर रद्द कर दिए हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा अनुशासन समिति ने बैठक कर सभी मामलों की विस्तार से जांच की। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर यह पाया गया कि इन छात्रों ने परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का इस्तेमाल किया। इसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 के अध्याय-4 के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए उनके पेपर रद्द कर दिए गए।

जिन छात्रों पर यह कार्रवाई हुई है, वे विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों से जुड़े हैं। इनमें एमएससी (गणित), एमकॉम, बीसीए, एमए (हिंदी) और बीए एलएलबी जैसे कोर्स शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक इन छात्रों के अक्तूबर और नवम्बर 2025 सत्र की परीक्षाओं के संबंधित पेपर रद्द किए गए हैं।

इस कार्रवाई के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों को स्पष्ट संदेश दिया है कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी यदि कोई छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।