Kangra: धर्मशाला स्टेडियम में IPL मैचों की सफलता के लिए HPCA ने की इंद्रुनाग मंदिर में विशेष पूजा

Date:

--Advertisement--

आईपीएल 2025 के तहत धर्मशाला के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मई माह में होने वाले तीन मैचों के सफल आयोजन की कामना को लेकर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने रविवार को खनियारा स्थित भगवान इंद्रुनाग मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार के नेतृत्व में पहुंचे एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यज्ञ में भाग लिया और पूर्णाहुति अर्पित कर आईपीएल मैचों के निर्विघ्न आयोजन के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजा के उपरांत मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement – HIM Live Tv

यह परंपरा वर्ष 2005 से चली आ रही है, जब धर्मशाला में पाकिस्तान और बोर्ड एकादश के बीच मैच प्रस्तावित था। तब से लेकर जब भी धर्मशाला में कोई बड़ा मैच आयोजित होता है, एचपीसीए भगवान इंद्रुनाग के दरबार में विशेष पूजा करने पहुंचती है।

मई में धर्मशाला स्टेडियम में तीन आईपीएल मैच खेले जाने हैं। 4 मई को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स, 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स और 11 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले होंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।