Himachal: शादी की खुशी में DJ पर नाचते वक्त दूल्हे के पिता की मौत, गांव में मातम

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की उपतहसील भराड़ी की पंतेहड़ा पंचायत के पट्टा रणौतां गांव में एक शादी की खुशियों के बीच ऐसा दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे परिवार को ही नहीं बल्कि पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। यह हादसा उस समय हुआ जब दूल्हे के पिता शादी की खुशी में डीजे पर नाच रहे थे। शुक्रवार को गांव में जगत राम (उम्र 55 वर्ष) के बड़े बेटे की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। घर में रिश्तेदारों और मेहमानों का तांता लगा हुआ था। शादी की रस्मों के बाद रात को डीजे का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और गांव के लोग आनंद ले रहे थे। चारों तरफ खुशी और जश्न का माहौल था। रात लगभग 11:30 बजे के आसपास दूल्हे के पिता जगत राम भी डीजे पर नाचते हुए जश्न में शामिल हो गए। वे पूरे उत्साह से नाच रहे थे, लेकिन अचानक उन्हें छाती और पेट में तेज दर्द उठा। परिजन तुरंत उन्हें भराड़ी अस्पताल लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चूंकि यह एक अचानक और संदिग्ध स्थिति में हुई मौत थी, इसलिए अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। भराड़ी थाना प्रभारी अनूप कुमार ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए घुमारवी अस्पताल भेजा गया, जहां से शव परिजनों को सौंपा गया। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार यह हार्ट अटैक हो सकता है। जगत राम के दो बेटे हैं और यह उनके बड़े बेटे की शादी थी। शादी की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं और बारात शनिवार सुबह निकलनी थी। लेकिन इस अचानक हुए दुखद हादसे ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।