Shimla: हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत: सीबीआई करेगी जांच, एसआईटी भी जुटी मामले की तह तक जाने

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले की जांच के लिए आगामी सप्ताह सीबीआई की तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम शिमला पहुंचेगी। इसके साथ ही सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) यूनिट भी दो दिन के अंदर शिमला पुलिस से मामले का पूरा रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेगी। इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी सबसे पहले संबंधित अधिकारियों और विभाग से जुड़े सभी रिकॉर्ड की जांच करेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, डीजीपी और एसआईटी की रिपोर्ट में शामिल तथ्यों को भी जांच के दौरान सत्यापित किया जाएगा। इसके बाद मामले से जुड़े अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी।

विमल नेगी की पत्नी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पिछले छह महीने से पावर कॉर्पोरेशन के उच्च अधिकारियों, विशेष रूप से निदेशक (विद्युत) और प्रबंध निदेशक द्वारा उनके पति को मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी। आरोप है कि उन्हें जानबूझकर देर रात तक काम करने के लिए मजबूर किया जाता था और बीमारी के बावजूद चिकित्सा अवकाश नहीं दिया गया। बार-बार प्रशासनिक कार्रवाई की धमकी देने के कारण उन्होंने आत्महत्या का रास्ता अपनाया। मामले की प्रशासनिक रिपोर्ट में पेखूबेला प्रोजेक्ट का भी उल्लेख है, जिसके रिकॉर्ड की भी जांच हो सकती है। यदि जांच के दौरान कोई अनियमितता सामने आती है, तो वित्तीय जांच के लिए ईडी की सहायता ली जा सकती है।

इस बीच, डीजी विजिलेंस अशोक तिवारी ने पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त कार्यभार संभाला और अधिकारियों से मुलाकात की। कांगड़ा की एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री को केंद्र सरकार में शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में उप सचिव के पद पर चार वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करना होगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।