Himachal Board Exam में बड़ा एक्शन, 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा में 12 छात्र नकल करते पकड़े गए

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नकल पर सख्त नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार को आयोजित 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान उड़नदस्तों ने नकल के 12 मामले पकड़े हैं। परीक्षा के दौरान बोर्ड की फ्लाइंग स्क्वायड टीमों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया और कई परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड इस बार नकल रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्तों की तैनाती के साथ-साथ बोर्ड मुख्यालय से भी ऑनलाइन माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हों।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार को पकड़े गए नकल के 12 मामलों में सबसे अधिक मामले मंडी जिले से सामने आए हैं। यहां से 9 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। इसके अलावा कांगड़ा जिले से 2 और किन्नौर जिले से 1 परीक्षार्थी को नकल करते हुए फ्लाइंग स्क्वायड ने रंगे हाथों पकड़ा।

बोर्ड की ओर से यह भी बताया गया है कि शुक्रवार को सुबह के सत्र में 10वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय की परीक्षा भी आयोजित होगी। बोर्ड प्रबंधन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि से दूर रहें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।