Kangra: अमेरिका से डिपोर्ट हुआ हिमाचल का युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के तहसील इंदौरा के गांव मीलवां के रोहित (पुत्र बलविंद्र) को अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत भेज दिया गया है। आज रात वह अपने घर लौट रहा है, लेकिन इस खबर से परिवार गहरे सदमे में है।

रोहित की बहन ने बताया कि उनका बड़ा भाई रोमानिया में रहता है, जबकि पिता गांव में चाय की रेहड़ी लगाते थे, जिनकी कैंसर से मृत्यु हो गई थी। परिवार ने घर और शादी के कर्ज को चुकाने के लिए रोहित को विदेश भेजने का फैसला किया था। अमृतसर के एक ट्रैवल एजेंट के जरिए 45 लाख रुपये में उसे अमेरिका भेजने की डील तय हुई। यह रकम ठाकुरद्वारा और मुकेरियां के बैंकों से कर्ज लेकर और कुछ रिश्तेदारों से उधार लेकर जुटाई गई।

करीब एक साल पहले रोहित को अमृतसर एयरपोर्ट से भेजा गया, जहां एजेंट ने उसे एक हफ्ते तक रोके रखा, फिर दुबई भेज दिया। वहां उसे आठ महीने तक इंतजार कराया गया। इसके बाद कई देशों से होते हुए उसे मैक्सिको पहुंचाया गया। इस दौरान एजेंट ने अलग-अलग बहानों से और पैसे मांगे। गारंटर और वकील के नाम पर परिवार ने उसे दो बार चार-चार लाख रुपये भेजे, जबकि 34 लाख रुपये पहले ही जमा करवा दिए थे।

Advertisement – HIM Live Tv

मैक्सिको पहुंचने के बाद एजेंट ने फिर पैसे मांगे, लेकिन कुछ दिन बाद उसका फोन बंद हो गया। परिवार से कोई संपर्क नहीं रखा और उन्हें ठग लिया गया। अब अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे कई भारतीयों को वापस भेजा जा रहा है, जिनमें रोहित भी शामिल है।

रोहित के डिपोर्ट होकर घर लौटने की खबर से उसकी मां और बहन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लाखों के कर्ज के चलते वे गहरे संकट में हैं और सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगा रही हैं। उन्होंने मांग की है कि ऐसे ट्रैवल एजेंट्स पर सख्त कार्रवाई की जाए, जो भोले-भाले युवाओं को झांसे में फंसाकर ठगी कर रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।