Himachal: हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने सफलतापूर्वक आयोजित की लीटरल एंट्री टेस्ट, उत्तर कुंजी जल्द जारी होगी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने रविवार को राज्य में लैटरल एंट्री टेस्ट (लीट) का सफल आयोजन किया। इस परीक्षा के लिए कुल 2050 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनके लिए 13 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में 1783 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 267 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। लीट परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के सरकारी व निजी तकनीकी संस्थानों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बताया कि परीक्षा की आंसर-की मंगलवार शाम तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को इसमें किसी भी त्रुटि के लिए एक जून तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। बोर्ड चार जून तक परिणाम भी जारी कर देगा। इससे पहले 18 मई को बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (PAT) का आयोजन किया गया था, जिसके संबंध में बोर्ड को कुछ आपत्तियां प्राप्त हुई थीं, जिन्हें दो दिन के भीतर सुधार दिया जाएगा। PAT का परिणाम 28 मई तक घोषित किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि लीट परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और उत्तर कुंजी व परिणाम समय पर जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट से परिणाम देख सकेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।