Himachal: हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर, रोहतांग में हिमपात, लेह-मनाली हाईवे बंद

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर एक बार फिर ताजा हिमपात हुआ है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर के पर्वतीय दर्रों में रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे इन क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा पूरी तरह से सफेद चादर में लिपटा हुआ नजर आया, जहां हल्की बर्फबारी का दौर अब भी जारी है।

बर्फबारी और सड़क पर फिसलन को देखते हुए 428 किलोमीटर लंबे लेह-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 को सोमवार से आधिकारिक रूप से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। यह सड़क अब अगले वर्ष गर्मियों में दर्रों से बर्फ हटने के बाद ही फिर से खोली जाएगी। लद्दाख को हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाला यह मार्ग सेना, आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई, पर्यटन और स्थानीय आवागमन के लिए दूसरा सबसे अहम संपर्क मार्ग माना जाता है।

मनाली शहर, सोलंग घाटी और आसपास के गांवों में आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जबकि शिमला और मनाली में पर्यटक इस मौसम की पहली बड़ी बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आमतौर पर शिमला में दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में बर्फबारी होती है। रविवार रात कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलीं।

प्रदेश में पिछले करीब एक महीने से बारिश नहीं हुई है, जिससे सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है और कृषि के साथ-साथ जलस्रोत भी प्रभावित हुए हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के कारण प्राकृतिक जलस्रोतों, नालों और झरनों में पानी जम गया है। सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति जिले के कुकुमसेरी में माइनस 6.2 डिग्री सेल्सियस और ताबो में माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि केलांग में भी न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

मैदानी जिलों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है और सुबह व शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि शिमला समेत कई मैदानी इलाकों में सोमवार सुबह धूप खिली, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बरठी में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री, ऊना में 24.8 डिग्री और शिमला में 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 9 और 10 दिसंबर के लिए बिलासपुर और मंडी जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते यातायात प्रभावित होने और दृश्यता कम रहने की आशंका जताई गई है। वहीं पूरे प्रदेश में 14 दिसंबर तक मौसम साफ बने रहने का पूर्वानुमान है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।