हिमाचल प्रदेश पुलिस कैडर में वर्ष 2027 में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश कैडर के तीन IPS अधिकारी अगले साल सेवानिवृत्त होंगे। इसके अलावा प्रदेश पुलिस सेवा के 14 अधिकारी भी वर्ष 2027 में रिटायर होंगे। राज्य सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
अनुराग गर्ग 31 जुलाई को होंगे सेवानिवृत्त
अधिसूचना के अनुसार 1993 बैच के IPS अधिकारी अनुराग गर्ग 31 जुलाई 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। अनुराग गर्ग वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
एन. वेणुगोपाल भी दिसंबर में लेंगे सेवानिवृत्ति
1995 बैच के IPS अधिकारी एन. वेणुगोपाल 31 दिसंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। वे भी इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के कोलकाता जोन में संयुक्त निदेशक के रूप में तैनात हैं।
डीके चौधरी भी 31 दिसंबर को होंगे रिटायर
2008 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी डीके चौधरी भी 31 दिसंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। वह वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में पुलिस महानिरीक्षक, संचार एवं तकनीकी सेवाएं, हमीरपुर के पद पर कार्यरत हैं।
प्रदेश पुलिस सेवा के 14 अधिकारी भी होंगे सेवानिवृत्त
तीन IPS अधिकारियों के अलावा हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के 14 अधिकारी भी वर्ष 2027 में सेवानिवृत्त होंगे। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में इन अधिकारियों की सेवानिवृत्ति से संबंधित जानकारी भी दी गई है। इन अधिकारियों के रिटायरमेंट के साथ प्रदेश पुलिस विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव की स्थिति बनेगी।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


