चूड़धार यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, पैर फिसलने से 27 वर्षीय युवती खाई में गिरी; मौके पर ही मौत

Date:

--Advertisement--

चौपाल। चूड़धार यात्रा पर गई 27 वर्षीय युवती की पहाड़ी से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। हादसा यात्रा मार्ग पर मंडाहलाणी के पास हुआ। मृतक युवती की पहचान प्रेशिता मेहता पुत्री शैलेंद्र मेहता, निवासी गांव चायल डूबलू, जिला शिमला के रूप में हुई है।

अचानक फिसला पैर और पहाड़ी से नीचे गिरी युवती

जानकारी के अनुसार, प्रेशिता मेहता शनिवार सुबह अपने दो अन्य साथियों के साथ चूड़धार की ओर जा रही थीं। मंडाहलाणी से कुछ आगे पहुंचने पर अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह पहाड़ी से नीचे जा गिरीं।

हादसा इतना गंभीर था कि प्रेशिता मेहता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

नागरिक अस्पताल चौपाल पहुंचाया गया शव

पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक युवती के परिजनों को दी। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को नागरिक अस्पताल चौपाल पहुंचाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है।

परिवार में पसरा मातम

हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रेशिता मेहता के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

गिरिपार के 4 युवाओं ने पास की राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी परीक्षा, अंतरराष्ट्रीय स्टार पुष्पा राणा की बहन भी शामिल; क्षेत्र का बढ़ाया मान

गिरिपार के चार युवाओं ने AKFI की नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल (रेफरी) परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनमें भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा की बहन संतोष राणा भी शामिल हैं।

हिमाचल में 6.81 लाख राजस्व मामलों का निपटारा, फिर भी नहीं सुधरी व्यवस्था तो अब DC की तय होगी जवाबदेही; सरकार ने लिया बड़ा...

हिमाचल में राजस्व लोक अदालत और विशेष राजस्व लोक अदालतों के जरिए करीब 6.81 लाख लंबित मामलों का निपटारा किया जा चुका है। अब समय पर मामले न निपटने पर जिला उपायुक्तों की जवाबदेही तय की जाएगी।

हिमाचल में 2027 में 3 IPS अधिकारियों की होगी सेवानिवृत्ति, प्रदेश पुलिस सेवा के 14 अधिकारी भी होंगे रिटायर; गृह विभाग ने जारी की...

हिमाचल प्रदेश कैडर के तीन IPS अधिकारी वर्ष 2027 में सेवानिवृत्त होंगे। अनुराग गर्ग, एन. वेणुगोपाल और डीके चौधरी के साथ प्रदेश पुलिस सेवा के 14 अधिकारी भी रिटायर होंगे।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, शादी का वादा और फिर होटल ले जाने का आरोप; बिलासपुर की युवती की शिकायत पर हमीरपुर का युवक गिरफ्तार

बिलासपुर की युवती की शिकायत पर हमीरपुर पुलिस ने चबूतरा क्षेत्र के एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवती का आरोप है कि इंस्टाग्राम पर हुई पहचान के बाद युवक ने शादी का वादा किया और उसे होटल ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए।