Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

Date:

--Advertisement--

फेसबुक से हुई कथित कमाई और निजी म्यूजिक एल्बम के लिए विभागीय अनुमति न लेने के आरोप में इंस्पेक्टर विजय कुमार को निलंबित किया गया। मामले की विभागीय जांच डीएसपी कमल किशोर को सौंपी गई है, जिन्हें तीन महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी।

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित बैंड ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। देशभर में अपनी प्रस्तुतियों और टीवी रियलिटी शो के जरिए पहचान बना चुके विजय कुमार के खिलाफ पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। कार्यवाहक डीजीपी अशोक की ओर से यह कार्रवाई की गई है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला फेसबुक से हुई कमाई से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस लाइन भराड़ी के डीएसपी कमल किशोर को मामले की जांच सौंपी गई है। उन्हें तीन महीने के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक के माध्यम से हर महीने करीब छह हजार रुपये की आय हो रही थी, जिसके आधार पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई।

Advertisement

बताया जा रहा है कि डीजीपी कार्यालय की ओर से विजय कुमार को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में उनसे पूछा गया था कि निजी म्यूजिक एल्बम बनाने, उनके प्रकाशन और प्रचार-प्रसार के लिए क्या उन्होंने विभाग से पूर्व अनुमति ली थी या नहीं। इस मामले में विभागीय नियमों के उल्लंघन की जांच की जा रही है।

इंस्पेक्टर विजय कुमार सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। उनके व्यक्तिगत फेसबुक अकाउंट पर करीब 59 हजार फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उनका गाया हुआ एक भजन भी रिलीज हुआ था, जिसमें उन्होंने अभिनेता और गायक दोनों की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह और उनकी टीम एक बड़े निजी टीवी चैनल के रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ की फाइनलिस्ट रह चुकी है। उनकी उपलब्धियों में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होना भी शामिल है। वहीं, हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा के आधिकारिक फेसबुक पेज पर करीब 89 हजार फॉलोअर्स हैं।

गौरतलब है कि हारमनी ऑफ द पाइन्स बैंड की स्थापना वर्ष 1996 में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पुलिसकर्मियों के तनाव को कम करने और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की थी। शुरुआत में इसे पुलिस बैंड के नाम से जाना जाता था, बाद में इसका नाम बदलकर हारमनी ऑफ द पाइन्स रखा गया। इस बैंड में वर्तमान में 17 पुलिसकर्मी शामिल हैं। टीम में सब इंस्पेक्टर विजय कुमार के अलावा एएसआई ठाकुर दास, हेड कांस्टेबल नरेश, राजेश कुमार, कांस्टेबल कार्तिक शर्मा, मंजीत सिंह, मनमोहन शर्मा, हितेश भारद्वाज, आशीष कुमार, दलीप शर्मा, कमल थापा, प्रशांत घोष, कशिश शांडिल, कांस्टेबल कृतिका तंवर और दीपिका मुस्कान शामिल हैं।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि 9 दिसंबर 2025 को तत्कालीन डीजीपी अतुल वर्मा ने पुलिसकर्मियों के वर्दी पहनकर रील और वीडियो बनाने पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए थे। एसओपी में स्पष्ट कहा गया था कि वर्दी की गरिमा, अनुशासन और संस्थागत मर्यादा बनाए रखना सभी पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी है। साथ ही किसी भी गोपनीय या आधिकारिक दस्तावेज को सोशल मीडिया पर साझा करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।