Himachal: हिमाचल में पंचायत और नगर निकाय चुनावों की तैयारी तेज, 28 फरवरी तक पूरे होंगे अहम काम

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के आगामी चुनावों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने सभी संबंधित अधिकारियों को मतदाता सूची के प्रकाशन, उसकी प्रिंटिंग और आरक्षण रोस्टर से जुड़े कार्य 28 फरवरी से पहले पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आरक्षण रोस्टर को लेकर उच्च न्यायालय ने भी 28 फरवरी तक की समयसीमा तय की है, जिसके चलते राज्य चुनाव आयोग उसी तिथि तक इंतजार करेगा।

मंगलवार को राज्य सचिवालय में हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयुक्त कार्यालय में आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को उच्च न्यायालय के आदेशों से अवगत करवाया गया। इस बैठक में चुनाव आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य अदालत के निर्देशों के अनुरूप और तय समयसीमा में पूरे किए जाएं।

अनिल खाची ने बताया कि इस समय तीन अहम कार्य प्राथमिकता में हैं। इनमें मतदाता सूची का समय पर प्रकाशन, मतदाता सूची की प्रिंटिंग और आरक्षण रोस्टर को जारी करना शामिल है। उन्होंने कहा कि इन प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद ही चुनाव कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी तरह की देरी या बाधा न आए। अधिकारियों ने राज्य चुनाव आयुक्त को जानकारी दी कि प्रदेश में नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

समीक्षा बैठक में प्रधान सचिव शहरी विकास, वित्त, योजना, 20 सूत्रीय कार्यक्रम, अर्थिकी एवं सांख्यिकी, आबकारी एवं कराधान तथा पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन देवेश कुमार, निदेशक एवं विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन डीसी राणा, निदेशक पंचायती राज एवं शहरी विकास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने अदालत के आदेशों का पालन करते हुए तय समयसीमा में सभी प्रक्रियाएं पूरी करने का भरोसा दिलाया।

राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है और उन्हें उच्च न्यायालय के फैसले से पूरी तरह अवगत करवाया गया है।

उन्होंने संकेत दिए कि पंचायती राज संस्थाओं के साथ ही शहरी निकायों के चुनाव भी एक साथ कराए जा सकते हैं, क्योंकि अप्रैल माह में शहरी निकायों का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग दोनों चुनाव एक साथ करवाने की संभावना पर विचार कर रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।