Himachal: बड़ी राहत: eKYC नहीं होने पर भी मिलता रहेगा गैस सिलेंडर, सरकार ने दिए साफ निर्देश

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब ईकेवाईसी न होने की स्थिति में भी लोगों को गैस सिलेंडर मिलता रहेगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के निदेशक कुमुद सिंह ने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी उपभोक्ता को केवल ईकेवाईसी न होने के कारण गैस सिलेंडर से वंचित न किया जाए। साथ ही शेष बचे उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी कैम्प मोड में जल्द पूरी करने को कहा गया है। यह निर्देश मंगलवार को राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक के दौरान जारी किए गए।

निदेशक ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 191 गैस एजेंसियां काम कर रही हैं, जो घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के गैस सिलेंडर उपलब्ध करवा रही हैं। फिलहाल राज्य को सामान्य खपत के मुकाबले लगभग 60 प्रतिशत व्यावसायिक गैस सिलेंडर मिल रहे हैं, और सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।

बैठक में मौजूद तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और मांग के अनुसार आपूर्ति की जा रही है। हालांकि विभिन्न क्षेत्रों से ईकेवाईसी से जुड़ी शिकायतें सामने आई हैं, जिस पर विभाग ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा यह भी बताया गया कि राज्य में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और मौजूदा स्टॉक लगभग 15 दिनों तक चल सकता है। इनकी सप्लाई भी सुचारू रूप से जारी है।

निदेशक कुमुद सिंह ने गैस एजेंसियों को यह भी निर्देश दिए कि वे फोकल प्वाइंट पर डिलीवरी से दो दिन पहले जिला नियंत्रकों, निरीक्षकों और संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को सूचना दें, ताकि समय पर प्रचार-प्रसार कर उपभोक्ताओं को जानकारी दी जा सके। साथ ही तेल कंपनियों को फोकल प्वाइंट पर ही उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।