Challan Shock Himachal: ढाई साल से घर में खड़ी टूटी कार का कट गया चालान, ITMS सिस्टम पर उठे सवाल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में परिवहन विभाग के आईटीएमएस सिस्टम को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सड़क हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिछले करीब ढाई साल से घर में खड़ी एक कार का चालान कट गया, जिससे वाहन मालिक और उसके परिजन हैरान रह गए।

जानकारी के अनुसार, कार नंबर HP 91-3856 के मालिक नरेश कुमार निवासी स्वाहण के चाचा शेर सिंह ने बताया कि करीब ढाई साल पहले इस कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तब से यह गाड़ी घर में ही खड़ी है। इतना ही नहीं, इंश्योरेंस क्लेम को लेकर मामला अभी भी कंपनी के साथ लंबित है और गाड़ी को कवर से ढककर रखा गया है।

परिजनों के अनुसार उन्हें उस समय बड़ा झटका लगा जब हाल ही में उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें बताया गया कि गरामोड़ा स्थित आईटीएमएस के माध्यम से वाहन का 2000 रुपये का चालान किया गया है। चालान में कारण इंश्योरेंस समाप्त होना बताया गया है। परिवार का कहना है कि जो गाड़ी लंबे समय से सड़क पर चली ही नहीं, उसका चालान करना पूरी तरह से गलत है और यह सिस्टम की बड़ी खामी को दर्शाता है।

इस मामले को लेकर वाहन मालिक ने आरटीओ बिलासपुर में शिकायत दर्ज करवाई है और सरकार से इस तरह की तकनीकी त्रुटियों को ठीक करने की मांग की है।

वहीं, इस मामले पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर राजेश कौशल ने कहा कि यदि ऐसा कोई मामला सामने आता है, तो वाहन मालिक साधारण आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज जमा करे। विभाग इसकी जांच करेगा और यदि शिकायत सही पाई गई तो त्रुटि को तुरंत ठीक किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।