Bilaspur: हिमाचल में इंसानियत शर्मसार: पिता ने नाबालिग बेटी से किया वर्षों तक दुराचार, POCSO एक्ट में मामला दर्ज

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के तहत आने वाले एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ वर्षों तक दुराचार किया। आरोपी वही शख्स था, जिसे बेटी की सुरक्षा करनी चाहिए थी। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे हैरानीजनक बात यह रही कि घर के अन्य सदस्य इस सब के गवाह थे, फिर भी उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया, बल्कि बेटी को ही चुप रहने के लिए मजबूर किया। आरोपी ने इस चुप्पी का फायदा उठाते हुए लगातार अपनी बेटी को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी।

पीड़िता ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर 8 अप्रैल को अपनी शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम उसके घर पहुंची और उसकी काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने बताया कि जब वह दूसरी कक्षा में पढ़ती थी, तभी से आरोपी उसे परेशान करने लगा था और छठी कक्षा में पहुंचते ही उसने दुराचार किया। जब पीड़िता विरोध करती थी, तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करता और सुविधाएं देना बंद कर देता, जिससे उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हुई।

पीड़िता ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई तो उन्होंने उसे यह कहकर चुप करा दिया कि इस बारे में किसी को नहीं बताना, वरना समाज में बदनामी होगी। परिवार के इस रवैये से आरोपी को और ज्यादा हौसला मिला और वह वर्षों तक दुराचार करता रहा। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।