Shimla: महामाया बाला सुंदरी मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर आरोप, हाईकोर्ट ने डीसी–एसपी सहित अधिकारियों को जारी किया नोटिस

Date:

--Advertisement--

प्रदेश हाईकोर्ट ने श्री महामाया बाला सुंदरी जी मंदिर ट्रस्ट त्रिलोकपुर, जिला सिरमौर से जुड़े एक अहम मामले में बड़ा कदम उठाया है। पदों के दुरुपयोग और अनियमितताओं को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव और निदेशक समेत उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सिरमौर, एसडीएम नाहन और टैंपल ट्रस्टी तहसीलदार नाहन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

याचिकाकर्ताओं ने अदालत को बताया कि मंदिर ट्रस्ट के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों को बड़ी संख्या में डीसी, एसडीएम और तहसीलदार के निजी कार्यों के लिए उनके आवासों पर तैनात किया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। इसके साथ ही मंदिर ट्रस्ट में वित्तीय पारदर्शिता के अभाव का भी आरोप लगाया गया है। याचिका में कहा गया है कि ट्रस्ट के वार्षिक बजट और खातों को नियमित रूप से तैयार और संधारित नहीं किया जा रहा है, जबकि ऐसा किया जाना अनिवार्य है।

याचिकाकर्ताओं ने लेखाकार पर भी अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। यह जनहित याचिका मंदिर के एक कर्मचारी और अन्य भक्तों द्वारा दायर की गई है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की खंडपीठ ने की। अदालत ने सभी प्रतिवादियों को 9 मार्च तक अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।