Chamba: चुराह में सरकारी जमीन से कसमल चोरी, ग्रामीणों ने खुद ही जंगल की पहरेदारी शुरू कर दी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के उपमंडल चुराह में सरकारी जमीन से औषधीय पौधे ‘कसमल’ के अवैध दोहन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। प्रशासन और वन विभाग की कथित सुस्ती के चलते स्थानीय लोगों ने खुद ही जंगलों की पहरेदारी शुरू कर दी है। मंगलवार रात कल्हेल क्षेत्र में ठेकेदार के मजदूर कसमल उखाड़ते हुए पकड़े गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोकते हुए जमकर फटकार लगाई और वहां से खदेड़ दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि दिन में रोक-टोक के डर से माफिया रात के अंधेरे में गाड़ियां भर-भर कर कसमल को डंपिंग साइटों तक पहुंचा रहे हैं। नियमों के अनुसार केवल निजी भूमि से वन विभाग की अनुमति के बाद 40 प्रतिशत कसमल ही निकाली जा सकती है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि जिन क्षेत्रों में अनुमति दी गई है, वहां निजी भूमि पर कसमल मौजूद नहीं है। आरोप है कि ठेकेदार सरकारी जंगलों को निशाना बना रहे हैं और वन विभाग की मिलीभगत के बिना ऐसा संभव नहीं।

चुराह क्षेत्र हाल ही में प्राकृतिक आपदा की मार झेल चुका है। भूस्खलन के कारण कई गांवों को प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि कसमल की जड़ों को उखाड़ने से पहाड़ी मिट्टी ढीली हो रही है, जो भविष्य में नई आपदा का खतरा बढ़ा सकती है।

स्थानीय पंचायत प्रधानों ने एसडीएम से मिलकर अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकारी जमीन से कसमल निकालना बंद नहीं हुआ और विभाग ने समय पर कार्रवाई नहीं की, तो लोग सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।

एसडीएम चुराह राजेश कुमार जरयाल ने मामले की पुष्टि की और कहा कि केवल निजी भूमि से वन विभाग की अनुमति के बाद 40 प्रतिशत कसमल ही निकाली जा सकती है। उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन से कसमल उखाड़ने की शिकायतों को लेकर वन विभाग को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।