Kullu: कुल्लू में किराए के कमरे से पकड़ी गई चिट्टे की खेप, दो युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने लंकाबेकर क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहे दो युवकों को चिट्टे सहित काबू किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि लंकाबेकर में दो युवक एक किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं और नशे का अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ टीम ने योजनाबद्ध तरीके से उस कमरे पर रेड की। नियमानुसार तलाशी लेने पर कमरे से 29 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर कुल्लू में एनडी एंड पीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रेम चंद (35) पुत्र ढाले राम, निवासी गांव दियार, तहसील भुंतर और रमन कुमार (25) पुत्र रतन चंद, निवासी गांव व डाकघर पिपलागे, तहसील भुंतर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एएनटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।