Kangra: हटवास में 410 लाख की लागत से बनेगा खेल परिसर, चाहड़ी-हटवास में विकास कार्यों पर खर्च हुए 4 करोड़

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, नगरोटा, 11 फरवरी: पर्यटन निगम के अध्यक्ष और कैबिनेट रैंक के मंत्री आर.एस. बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि हटवास में ₹4.10 करोड़ की लागत से एक आधुनिक खेल परिसर बनाया जाएगा, जिससे युवाओं को खेलकूद की बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी।

मंगलवार को चाहड़ी और हटवास पंचायत में आयोजित ‘विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान, आर.एस. बाली ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर कई समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में चाहड़ी और हटवास पंचायतों में सड़क, स्वास्थ्य और पेयजल सुविधाओं के विकास पर ₹4 करोड़ खर्च किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार संसाधनों को बढ़ाने और हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने अपनी दस गारंटियों में से छह को पूरा कर लिया है और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

आर.एस. बाली ने कहा कि सरकार नीतियों में बदलाव और कड़े फैसले लेकर व्यवस्थाओं में सुधार कर रही है, जिससे आने वाले समय में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम के दौरान अधिकतर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया, जबकि अन्य मामलों को जल्द सुलझाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर एसडीएम मुनीश शर्मा, मान सिंह, प्रताप रियाड, अरुण कटोच, एक्शन पीडब्ल्यूडी राजीव शर्मा, एक्शन आईपीएच विवेक ठाकुर, एक्शन बिजली विभाग कमल चौधरी, बीएमओ रूबी भारद्वाज, बीडीओ लतिका, सीडीपीओ राजेश, तहसील कल्याण अधिकारी सुभाष चंद और दीपाली, पंचायत प्रधान छाया देवी और निर्मला देवी सहित कई अधिकारी, महिला मंडल और युवा क्लबों के सदस्य उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को शाहपुर में मिली नई रफ्तार, हरनेरा और मनेई में बांटे गए 280 फलदार पौधे

शाहपुर के हरनेरा और मनेई पंचायतों में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 280 फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया गया।

रिड़कमार कॉलेज के NSS स्वयंसेवकों ने दिखाई नई मिसाल, ओरिएंटेशन के बाद चलाया स्वच्छता अभियान

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित एनएसएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नए स्वयंसेवकों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश भी दिया।

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।