Hamirpur: हमीरपुर बस अड्डे पर पकड़ी गई 105.23 ग्राम चिट्टा की खेप: गिरफ्तार युवकों ने खोल दिए बड़े राज, पुलिस भी चौंकी

Date:

--Advertisement--

सदर थाना हमीरपुर की पुलिस को चिट्टा तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे हैं। बुधवार देर रात बस अड्डे के पास चिट्टा बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किए गए दो युवकों ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह की अगुवाई में पकड़े गए युवकों ने कबूल किया कि चिट्टे की यह खेप उन्होंने पंजाब के होशियारपुर से मंगवाई थी। दिलचस्प बात यह है कि आरोपियों ने सप्लायर को पैसे अग्रिम नहीं दिए थे, बल्कि उधार में माल लिया था। दोनों के बीच यह तय हुआ था कि चिट्टा बिकने के बाद ही रकम चुकाई जाएगी।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी युवक खुद बस से होशियारपुर गए थे और उनके बस टिकट भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। मुख्य आरोपी रजत मेहरा, निवासी वार्ड नंबर 2 हमीरपुर, पहले से ही सप्लायर के संपर्क में था।

छात्र की गिरफ्तारी ने बढ़ाए सवाल

इस मामले का सबसे हैरान करने वाला पहलू है कि गिरफ्तार दूसरा आरोपी — आयुष ठाकुर, पुत्र संजय कुमार, निवासी गांव छियोई (घुमारवीं, जिला बिलासपुर) — एक निजी संस्थान में डी.फार्मा का छात्र है। उसकी गिरफ्तारी ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या यह चिट्टा निजी संस्थान के अन्य छात्रों को बेचने के लिए लाया गया था? क्योंकि आयुष कई छात्रों के संपर्क में रहता है। निजी संस्थानों में पढ़ने वाले अधिकतर छात्र बाहरी जिलों से होते हैं और पीजी में रहते हैं, जहां उन पर ज्यादा निगरानी भी नहीं होती।

हालांकि यह सब पुलिस जांच में ही साफ होगा, लेकिन एक छात्र का इतने बड़े नशा मामले में पकड़ा जाना चिंता का विषय बन गया है।

पुलिस ने कहा—अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया जा सकता

एडिशनल एसपी राजेश उपाध्याय ने बताया कि मामले में कई पहलुओं पर पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है, इसलिए अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।