Hamirpur: तेज़ मोड़ पर बाइक पेड़ से भिड़ी, 22 साल के युवक की मौके पर मौत—भोटा के पास दर्दनाक हादसा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के भोटा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। भोटा से करीब 3 किलोमीटर दूर टियाले-दे-घट के पास एक बाइक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम दैन निवासी विपिन कुमार (22) पुत्र जगत राम सुबह लगभग 9 बजे अपने घर से बाइक पर मैड़ कस्बे की ओर जा रहा था। रास्ते में तीखा मोड़ काटते समय बाइक अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और सीधे पेड़ से टकरा गई।

Advertisement – HIM Live Tv

दुर्घटना के बाद युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। परिवार के लिए यह बेहद दर्दनाक मोड़ है, क्योंकि विपिन घर का इकलौता बेटा था और दिहाड़ी-मजदूरी करके परिवार का सहारा बना हुआ था।

भोटा पुलिस चौकी प्रभारी निर्मला ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।

Kangra: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रैत में देशभक्ति का जोश, द्रोणाचार्य कॉलेज से शाहपुर-राजोल-बनोई तक निकली बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब ने बाइक रैली निकाली। रैली द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर से शाहपुर और फिर शाहपुर से राजोल-बनोई तक पहुंची। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और रोड सेफ्टी का संदेश दिया।