नेरवा के हडेऊ नाला में ऑल्टो कार खाई में गिरी, महिला की मौके पर मौत; चार घायल, कुछ IGMC रेफर

Date:

--Advertisement--

नेरवा। शिमला जिले के नेरवा के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। नेरवा से करीब एक किलोमीटर दूर हडेऊ नाला के पास शलन-टिकरी से नेरवा की ओर आ रही ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों का उपचार सिविल अस्पताल नेरवा और आईजीएमसी शिमला में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार नंबर एचपी 08ए-8604 शलन-टिकरी से नेरवा की ओर जा रही थी। हडेऊ नाला के समीप पहुंचने पर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया गया।

हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान नीतू पत्नी नरेश कुमार, निवासी गांव हिराह, तहसील नेरवा, जिला शिमला के रूप में हुई है। घायलों में रितिक पुत्र हरी राम, नरेश पुत्र मस्त राम और कामरा पुत्री नरेश कुमार शामिल हैं। ये सभी गांव हिराह, डाकघर धनत, तहसील नेरवा के निवासी हैं। हादसे में श्वेता देवी निवासी गांव व डाकघर मनेवटी, तहसील नेरवा भी घायल हुई हैं।

प्रारंभिक उपचार के बाद कुछ घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। वहीं अन्य घायलों का उपचार सिविल अस्पताल नेरवा में चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना किन कारणों से हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

चौपाल के एसडीएम हेमचंद वर्मा ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने तहसीलदार नेरवा को प्रभावित परिवारों को तत्काल फौरी राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से घायलों को पांच-पांच हजार रुपये और मृतका के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।