Himachal: शिमला की बेटी गरिमा वर्मा बनीं टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की चमकती स्टार, मिस इंडिया हिमाचल से ऊंचाई तक का सफर!

Date:

--Advertisement--

शिमला की ठियोग तहसील के देहा बलसन क्षेत्र के गांव हलोटू से ताल्लुक रखने वाली गरिमा वर्मा इन दिनों टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। गरिमा ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी खास पहचान बनाई है।

2019 में गरिमा वर्मा ने फेमिना मिस इंडिया हिमाचल प्रदेश का ताज अपने नाम किया था, और तभी से उनकी शोहरत का कारवां शुरू हो गया। छोटे पर्दे पर उन्होंने कलर्स टीवी के शो ‘शिव शक्ति’ में मां गंगा का अहम किरदार निभाया, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

सिर्फ टीवी ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी गरिमा ने बड़ी छलांग लगाई है। साल 2022 में फिल्म ‘ऊंचाई’ में उन्होंने अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और परिणीति चोपड़ा जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की।

शिक्षा भी कमाल की

गरिमा की शुरुआती पढ़ाई शिमला में ही हुई है। उन्होंने शिमला पब्लिक स्कूल, खलीनी और हनॉल्ट पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा ली। 12वीं पास करने के बाद उन्होंने सेंट बीड्स कॉलेज, शिमला से बी.कॉम किया और फिर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।

परिवार का भी पूरा सपोर्ट

गरिमा को अपने परिवार से हमेशा मजबूत सपोर्ट मिला। उनके पिता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय में कार्यरत हैं, जबकि मां चंद्रकांता वर्मा लोक निर्माण विभाग (PWD) में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

गरिमा वर्मा की ये चमकदार सफलता न सिर्फ उनके गांव हलोटू के लिए, बल्कि पूरे हिमाचल के लिए गर्व की बात है। अब सभी को इंतजार है उनके अगले प्रोजेक्ट का!

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।