Kangra: गगल एयरपोर्ट विस्तार पर बड़ा दावा! 2,232 करोड़ मुआवजा वितरित, प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं केवल सिंह पठानिया

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने गगल में कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना से प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए गगल के निर्माण और प्रभावित परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को वह लगातार विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

केवल सिंह पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना के तहत कुल 3,655 प्रभावित परिवारों को लगभग 2,580 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना है। इनमें से अब तक 2,232 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है। इसके अलावा राहत एवं पुनर्वास योजना के अंतर्गत 128 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता भी प्रभावित परिवारों को प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को उचित और न्यायसंगत मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने उन पात्र परिवारों को भी राहत देने का निर्णय लिया है जिनके नाम निजी भूमि नहीं थी और जो सरकारी भूमि पर रह रहे थे। उन्होंने इस फैसले को संवेदनशील और जनहित में लिया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

उपमुख्य सचेतक ने प्रदेश के सभी लोकसभा सांसदों से भी अपील की कि गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना से प्रभावित परिवारों को अधिक मुआवजा दिलाने के लिए इस मुद्दे को लोकसभा में मजबूती से उठाया जाए।

कार्यक्रम के दौरान एपीएमसी चेयरमैन निशु मोंगरा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रभावित परिवारों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने विशेष रूप से उन परिवारों को राहत देने के निर्णय की सराहना की जिनके पास निजी भूमि नहीं थी।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान देवराज ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। गगल पंचायत के उपप्रधान रवींद्र बाबा ने पंचायत की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान की मांग की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नवनीत शर्मा ने भी प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार जताया।

कार्यक्रम में एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग, एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, गगल व्यापार मंडल के प्रधान देवेंद्र कोहली, वार्ड सदस्य सुषमा देवी, कविता और ममता, योगराज, प्रकाश, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: स्कूल-कॉलेज बंद, लेकिन HPU और IGNOU की परीक्षाएं होंगी तय समय पर, DC ने जारी किया नया आदेश

कांगड़ा में भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे, लेकिन HPU और IGNOU की निर्धारित परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन ने संशोधित आदेश जारी कर छात्रों को बड़ी राहत दी है।

Himachal: अब परिवार की हर पात्र महिला को मिल सकते हैं 1500 रुपये महीने, सरकार कर रही बड़ा बदलाव

हिमाचल प्रदेश सरकार इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना का दायरा बढ़ाने पर विचार कर रही है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता मिल सकती है।

Kangra: आधी रात को पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में लगी JCB और दो ट्रक जब्त

कांगड़ा के फतेहपुर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस ने आधी रात कार्रवाई करते हुए एक JCB मशीन और दो मल्टी-एक्सल ट्रकों को जब्त किया है। पुलिस ने माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध खनन माफिया पर शिकंजा कसा है।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का असर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के साक्षात्कार स्थगित

शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए 22 जुलाई 2026 को होने वाले साक्षात्कार भारी बारिश के कारण स्थगित कर दिए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत ने अभ्यर्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया है।