Kangra: शाहपुर में फोरलेन निर्माण से प्रभावित क्षेत्रों का उप मुख्य सचेतक ने किया निरीक्षण, पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन कमेटियों का गठन

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 2 जुलाई। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने बुधवार को शाहपुर क्षेत्र में चल रहे पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण के कारण हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। यह दौरा सुबह 7 बजे रैत क्षेत्र से शुरू हुआ, जहां ओवरब्रिज के पास प्रभावित परिवारों से उन्होंने मुलाकात कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इसके बाद वह नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर 6, बंदला ब्रिज और 39 मील क्षेत्र में पहुंचे और वहां हुए नुकसान का जायजा लिया।

निरीक्षण के उपरांत, स्थानीय विश्राम गृह में एनएचएआई, निर्माण कंपनी और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने पूरी स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में जाकर मौके पर ही हालात का आकलन किया और अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विधायक पठानिया ने कहा कि शाहपुर, सारनू, द्रम्मण और 39 मील जैसे क्षेत्रों में फोरलेन निर्माण के कारण जो नुकसान हुआ है, उसके अनुसार प्रभावित लोगों को राहत नियमावली के तहत मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस विषय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी उन्होंने विस्तृत चर्चा की है, और मुख्यमंत्री ने मुआवजा प्रदान करने पर सहमति जताई है। उन्होंने आपदा के समय सड़कों की बहाली व राहत कार्यों में तत्परता से कार्य करने वाले सभी विभागों और कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया। विधायक ने यह भी बताया कि शाहपुर प्रदेश का पहला ऐसा विधानसभा क्षेत्र बन गया है, जहां पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन के लिए विशेष कमेटियों का गठन कर उनके संपर्क नंबर सार्वजनिक किए गए हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि निचली सिंहवा से लेकर राजोल तक फोरलेन का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे घबराएं नहीं, प्रशासन और जनप्रतिनिधि हर परिस्थिति से निपटने को तैयार हैं। इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम शाहपुर करतार चंद, बीडीओ रैत, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अंकज सूद, जल शक्ति विभाग के कैप्टन अमित डोगरा, थाना प्रभारी करतार ठाकुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम चंबियाल, पूर्व उप प्रधान अश्वनी चौधरी, मुनिष पटियाल, कर्ण पठानिया, तनुज महाजन सहित कई अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।