Sirmaur: ठंडीधार में वन विभाग के विश्रामगृह को जलाने वाला गिरफ्तार, 35 नग देवदार लकड़ी की तस्करी की थी योजना

Date:

--Advertisement--

राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत आने वाले हाब्बन वन परिक्षेत्र के ठंडीधार में 29 जून की रात को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां वन विभाग के विश्रामगृह और वन रक्षक हट को जानबूझकर आग के हवाले कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की गई और अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जमोली निवासी 29 वर्षीय नरेश कुमार के रूप में हुई है।

शुरुआत में ही इस आगजनी को लेकर शक जताया जा रहा था कि आग किसी दुर्घटना के कारण नहीं लगी, बल्कि इसे जानबूझकर लगाया गया है। जांच में यह शक सही साबित हुआ। डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि नरेश कुमार अवैध रूप से देवदार की लकड़ी की तस्करी करता था और वन विभाग ने हाल ही में ठंडीधार के जंगल से करीब 35 नग देवदार की कटान बरामद की थी। इन लकड़ियों को विभाग ने सुरक्षा के लिए वन रक्षक हट के पास रखा था।

घटना वाली रात नरेश चोरी के इरादे से मौके पर पहुंचा। उस समय वन रक्षक हट में एक वन मित्र युवती और उसका भाई मौजूद थे, जो वहां सो रहे थे। नरेश को उनकी मौजूदगी की भनक लग गई और वह उस समय शराब के नशे में भी था। उसने मौके पर ही पेट्रोल डालकर वन रक्षक हट को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी तेज थी कि पूरे विश्रामगृह और हट को भारी नुकसान पहुंचा।

सौभाग्य से आग की लपटों के बीच वन मित्र युवती की नींद खुल गई और उसने तुरंत अपने भाई को जगाया। दोनों ने समय रहते बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। अगर कुछ देर हो जाती तो दोनों की जान भी जा सकती थी। इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने नरेश कुमार के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, हत्या के प्रयास और आगजनी जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तस्करी में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।

Bilaspur: नाबालिग बेटी के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, भराड़ी पुलिस ने दर्ज किया केस

बिलासपुर के भराड़ी थाना क्षेत्र में दलोटा निवासी व्यक्ति की शिकायत पर गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने अपने और अपनी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।