Kangra: डरोह वन परिक्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरी गाड़ी जब्त

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में डरोह वन परिक्षेत्र अधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त की है। यह कार्रवाई पुढ़वा-बालकरूपी सड़क पर गश्त के दौरान की गई। गश्ती दल में थुरल वन खंड अधिकारी विजय कुमार, डूहक बीट के वनरक्षक महेंद्र सिंह, मुंडी बीट के वनरक्षक रमेश चंद और बलोटा बीट के वनरक्षक मनोहर सिंह शामिल थे।

Advertisement – HIM Live Tv

गश्त के दौरान जब टीम भिल्ला गांव के पास पहुंची तो उन्हें जंगल के पास एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी दिखी। शक के आधार पर जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उसमें करीब 70 क्विंटल लकड़ी के मौचे (लॉग्स) भरे हुए पाए गए। वन विभाग की टीम ने तत्काल गाड़ी को रोका और मौके पर मौजूद वाहन चालक व बटाहन निवासी राकेश कुमार से लकड़ी के वैध दस्तावेज मांगे। हालांकि दोनों ही व्यक्ति कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

दस्तावेज न होने की स्थिति में वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी और लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। थुरल के डिप्टी रेंजर विजय कुमार ने बताया कि यह लकड़ी यमुनानगर ले जाई जा रही थी। गाड़ी के ड्राइवर और राकेश कुमार का दावा है कि यह लकड़ी उन्होंने अपनी निजी भूमि से काटी है। हालांकि, वन विभाग अब इस दावे की पुष्टि के लिए राजस्व विभाग की सहायता ले रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि लकड़ी वास्तव में निजी भूमि से ली गई है या फिर सरकारी भूमि से।

मिली जानकारी के अनुसार जब्त की गई लकड़ी में कुछ प्रतिबंधित प्रजातियों के पेड़ भी शामिल हो सकते हैं, जो इस मामले को और अधिक गंभीर बना सकता है। वन विभाग मामले की गहन जांच कर रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई राज्य में वन संपदा की सुरक्षा को लेकर वन विभाग की सक्रियता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विभाग ने अवैध कटान और तस्करी जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई को आगे भी जारी रखने की बात कही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।