Himachal: बीएड चतुर्थ सैमेस्टर के विद्यार्थियों ने टीजीटी कमीशन में पात्रता की मांग की

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में बीएड चतुर्थ सैमेस्टर के विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उन्हें आगामी टीजीटी कमीशन परीक्षा में बैठने के लिए पात्र घोषित किया जाए। इस संबंध में विद्यार्थियों ने एनएसयूआई की छात्रा इकाई अध्यक्ष रजनी मल्होत्रा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात की और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने इस दौरान यह भी आग्रह किया कि उनकी अंतिम सैमेस्टर की परीक्षाएं शीघ्र करवाई जाएं और परिणाम समय पर घोषित किए जाएं, जिससे वे टीजीटी भर्ती में शामिल होने के योग्य हो सकें।

Advertisement – HIM Live Tv

रजनी मल्होत्रा ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब चतुर्थ सैमेस्टर के विद्यार्थियों ने टीजीटी कमीशन में बैठने की मांग की है। इससे पहले भी ऐसे कई अवसरों पर अंतिम सत्र के विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार मात्र एक महीने की देरी की वजह से 10 से 15 हजार के करीब विद्यार्थी प्रभावित हो रहे हैं, जबकि यह कमीशन लंबे समय बाद आया है। ऐसे में सरकार को इन विद्यार्थियों को अवसर देने से कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि यह एक सकारात्मक कदम साबित होगा।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विद्यार्थियों की बात को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा और सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। रजनी मल्होत्रा ने कहा कि एनएसयूआई छात्र हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और भविष्य में भी विद्यार्थियों के हक की लड़ाई जारी रखेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के 3 विधायकों को बड़ा झटका! सरकार ने डबल गनमैन देने से किया साफ इनकार, सुरक्षा समीक्षा में हुआ फैसला

हिमाचल सरकार ने कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना के तीन विधायकों को डबल गनमैन देने की मांग खारिज कर दी है। सुरक्षा समीक्षा समिति ने थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा सुरक्षा को पर्याप्त माना।

Kangra: पालमपुर में कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! लंबे समय से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

थाना पालमपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित सुरिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। कांगड़ा पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।