Kangra: गग्गल एयरपोर्ट पर उड़ानों के समय में होगा बदलाव: स्पाइसजेट एक उड़ान बंद करेगी, जानें नई शेड्यूल!

Date:

--Advertisement--

गग्गल एयरपोर्ट पर उड़ानों का शेड्यूल बदलने जा रहा है। एक प्रमुख विमानन कंपनी अपनी एक उड़ान को बंद करने वाली है, जिसके कारण अन्य उड़ानों के समय में भी बदलाव होगा।

27 अक्टूबर से, स्पाइसजेट अपने एक उड़ान को ऑफ-सीजन के चलते बंद कर देगी। इस तिथि के बाद, गग्गल एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की केवल दो उड़ानें ही संचालित होंगी, जो पहले तीन दैनिक उड़ानों से कम हैं। इसके अलावा, अन्य उड़ानों के समय में भी बदलाव होगा।

Kangra Gaggal Airport

बुकिंग साइट मेक माई ट्रिप के अनुसार, 27 अक्टूबर से, दिल्ली से गग्गल एयरपोर्ट जाने वाली उड़ान जो सुबह 6:00 बजे उड़ान भरती थी, अब 6:35 बजे उड़ान भरेगी। अन्य उड़ानों के समय में भी 25 से 30 मिनट का अंतर होगा।

वर्तमान में, गग्गल एयरपोर्ट पर लगभग पांच से छह उड़ानें रोजाना होती हैं। इनमें से स्पाइसजेट की तीन उड़ानें हैं, जबकि इंडिगो की दो उड़ानें गग्गल एयरपोर्ट पर उतरती हैं। इंडिगो की एक उड़ान हर दूसरे दिन होती है। इसके अलावा, एलायंस एयर का भी एक जहाज गग्गल एयरपोर्ट पर लैंड करता है। गग्गल से चंडीगढ़ और शिमला के लिए भी उड़ानें हैं। 27 अक्टूबर के बाद, स्पाइसजेट की दो, एलायंस एयर की एक और इंडिगो की एक दिन एक, जबकि दूसरे दिन दो उड़ानें गग्गल एयरपोर्ट पर लैंड होंगी।

Advertise Here – Contact for Advertisement

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।

Kangra: रैत स्कूल की PTM में 350 से अधिक अभिभावक पहुंचे, अनुशासन और मोबाइल फोन को लेकर जीरो टॉलरेंस; HPV वैक्सीनेशन पर भी दी...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में PTM और ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन हुआ, जिसमें 350 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अनुशासन, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, छात्रवृत्ति योजनाओं और शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इस दौरान HPV वैक्सीनेशन को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।

कुल्लू में RTA की 11 सितंबर की बैठक स्थगित, जानें अब कब होगी बैठक

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू की 11 सितंबर 2026 को होने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तारीख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।