शाहपुर। सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। अस्पताल में पहली बार इनगुइनल हर्निया की सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई है। इस सफलता के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद और मजबूत हुई है।

जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय एक उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) से पीड़ित मरीज, जो बाईं ओर के इनगुइनल हर्निया से प्रभावित था, का सफल ऑपरेशन सिविल हॉस्पिटल शाहपुर में किया गया। यह अस्पताल के इतिहास में पहली सर्जरी रही, जिसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कविता ठाकुर ने बताया कि सर्जरी डॉ. दिव्या चौधरी (एनेस्थेटिस्ट) और डॉ. शल्लभ (सर्जन) की टीम द्वारा की गई। ऑपरेशन के दौरान स्टाफ नर्स प्रियंका, आशा तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विक्रमजीत ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरी मेडिकल टीम के समन्वय और प्रयासों से सर्जरी सफल रही।

डॉ. कविता ठाकुर ने बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है और मरीज की स्थिति सामान्य एवं स्थिर है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिससे क्षेत्र के लोगों को अब कई स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

अस्पताल में पहली सफल सर्जरी के बाद स्थानीय लोगों ने चिकित्सा टीम की सराहना की है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि भविष्य में भी अस्पताल में इस तरह की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे मरीजों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर उपचार उपलब्ध हो सके।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!