Mandi: सरकाघाट में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने बेटी की शादी से पहले दी जान

Date:

--Advertisement--

सरकाघाट उपमंडल के रखोह पंचायत में एक दुखद घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। क्लोट गांव के निवासी उमेश कुमार (55) ने बेटी की शादी से पहले जहर खाकर अपनी जान दे दी।

उमेश कुमार एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर थे, लेकिन उन्हें लंबे समय से सैलरी नहीं मिली थी। इस आर्थिक तंगी और शादी की तैयारियों के दबाव में उन्होंने यह कदम उठाया। उनकी बेटी की शादी मंगलवार को होनी थी। घर में टेंट और सजावट का काम पूरा हो चुका था। बलद्वाड़ा से बारात आने वाली थी।

लेकिन यह खुशी पल भर में गहरे दुःख में बदल गई। उमेश कुमार की बेटी, जिसने नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की थी, और बेटा, जो बी फार्मेसी का छात्र है, इस त्रासदी से पूरी तरह टूट गए हैं।

सोमवार शाम को उमेश कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। शादी की खुशियों के बीच हुए इस हादसे ने परिवार और पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।