Kangra: पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं सभी: एसडीएम संकल्प गौतम ने राजगुन्धा में किया पौधारोपण

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ, 05 जून 2025: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपमंडलाधिकारी (ना.) बैजनाथ संकल्प गौतम ने राजगुन्धा में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाए रखने की दिशा में सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन की क्रिया नहीं, बल्कि यह सतत प्रयास होना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और हरित भविष्य मिल सके।

Advertisement – HIM Live Tv

एसडीएम गौतम ने कहा कि हमें अपने आसपास सफाई बनाए रखनी चाहिए और समय-समय पर वृक्ष लगाते रहना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1 जून 2025 से सिंगल यूस प्लास्टिक बोतलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही अब वाहनों में कूड़ादान रखना भी अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने की प्रवृत्ति को रोका जा सके।

राजगुन्धा में एसडीएम ने नव-निर्माणाधीन पटवार कार्यालय का निरीक्षण भी किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके अतिरिक्त, संकल्प गौतम ने बिलिंग में चलाए जा रहे वेस्ट कलेक्शन अभियान में भी भाग लिया और वहां कार्य कर रहे वेस्ट कलेक्शन योद्धाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये योद्धा पर्यावरण की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जो कार्य कर रहे हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने लोगों से राज्य सरकार द्वारा लिए गए पर्यावरणीय निर्णयों के प्रति जागरूक होने और उनका पालन करने की अपील की, विशेष रूप से प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आग्रह किया।

इस कार्यक्रम में तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर, तहसील मूल्थान से हरीश कुमार सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।