Kangra: विधायक किशोरी लाल ने महालपट्ट में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत महालपट्ट में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। विधायक किशोरी लाल ने अपने संबोधन में बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि हिमाचल प्रदेश को ग्रीन एनर्जी राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

Advertisement – HIM Live Tv

इसके तहत प्रदेश में 1 जून से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा, वाहनों में कूड़ादान रखने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि कूड़ा-करकट सड़क किनारे न फैले। विधायक ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और संवर्धन हम सभी का दायित्व है, जिसके लिए हर नागरिक को मिलकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्लास्टिक का उपयोग कम करें और अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखें। इस मौके पर उपप्रधान बनबीर, बूथ अध्यक्ष सोनू कुमार, मीडिया सहप्रभारी अजय गौड़ और कई ग्रामवासी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा के पांगी में बड़ा हादसा टला! राशन से भरा ट्रक सड़क से नीचे गिरा, क्रैश बैरियर बना चालक-परिचालक की जान बचाने वाला सहारा

चंबा के पांगी स्थित किलाड़ में खाद्य आपूर्ति निगम का गेहूं लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हुए, जबकि क्रैश बैरियर ने ट्रक को गहरी खाई में गिरने से बचाकर बड़ा हादसा टाल दिया।

वाह! पुलिस ने लौटाए 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल, करीब 1 करोड़ रुपये के फोन पहुंचे असली मालिकों तक

सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने अब तक 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए हैं। करीब एक करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल रिकवर किए गए हैं।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन! डमटाल में NDPS आरोपी का अवैध निर्माण बुलडोजर से ढहाया, पुलिस का सख्त संदेश

हिमाचल के डमटाल में एनडीपीएस मामले के आरोपी के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Kanra: देहरा में 2 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी! दुबई से कमाई रकम हड़पने की साजिश का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार

देहरा पुलिस ने नकदी और आभूषणों के बहुचर्चित गबन मामले में बड़ा खुलासा करते हुए ससुराल पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है और मामले की जांच जारी है।