Kangra: सात जन्मों का साथ निभाया सच में: सुलह के बुजुर्ग दंपति ने कुछ घंटों के अंतराल में त्यागा संसार

कांगड़ा, 28 अक्टूबर 2025: सुलह विधानसभा क्षेत्र की सलोह पंचायत के गांव कथियाड़ा से ऐसा भावुक किस्सा सामने आया जिसने सभी को भावुक कर दिया। यहां एक बुजुर्ग दंपति ने सच में ‘सात जन्मों का साथ’ निभाया, जब दोनों ने कुछ ही घंटों के अंतराल में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

मंगलवार सुबह 82 वर्षीय ब्रह्मी देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके पति 90 वर्षीय बेलू राम, जो खुद भी बीमार चल रहे थे, ने भारी मन से अपनी पत्नी को अंतिम विदाई दी।

लेकिन किसे पता था कि कुछ ही घंटे बाद बेलू राम भी अपने जीवनसाथी का साथ छोड़ नहीं पाएंगे।

परिवार जैसे ही पत्नी के अंतिम संस्कार से लौटा, बेलू राम ने भी देर शाम प्राण त्याग दिए। मानो उन्होंने अपनी पत्नी के बिना जीने से बेहतर, उसके साथ ही जाने का फैसला कर लिया हो।

बेलू राम का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा।

यह बुजुर्ग दंपति अपने पीछे तीन बेटे, एक बेटी, तीन पोते और दो पोतियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

एक ही दिन पति-पत्नी के निधन से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है और हर कोई इस अद्भुत प्रेम कहानी को श्रद्धांजलि दे रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!