Kangra: शिक्षण संस्थान ऊंची इमारतों से नहीं बल्कि शिक्षकों से जाने जाते हैं : कृषि मंत्री चन्द्र कुमार

Date:

--Advertisement--

डीएवी पब्लिक स्कूल चलवाड़ा में कृषि मंत्री ने बच्चों को नवाजा

ज्वाली, 27 अक्तूबर – आज कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डीएवी पब्लिक स्कूल, चलवाड़ा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्कूल के लिए भूमि दान करने वाले स्वर्गीय लंबरदार साहिब सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन में मंत्री चंद्र कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में डीएवी संस्था के अभूतपूर्व योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीएवी संस्था शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है और इसके छात्रों ने देश-विदेश में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। चंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि बच्चों की छुपी प्रतिभाओं, योग्यताओं और व्यक्तित्व को निखारने पर भी ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होने के कारण उन्हें पास के स्कूलों में मर्ज किया जा रहा है ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। हर विधानसभा क्षेत्र में गुणवत्ता शिक्षा के लिए राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बनाए जा रहे हैं।

मंत्री कुमार ने कहा कि कोई भी शिक्षण संस्थान ऊंची इमारतों से नहीं बल्कि शिक्षकों की गुणवत्ता से जाना जाता है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे निरंतर अपने ज्ञान को अद्यतन करें और समयानुसार अपनी शिक्षण विधि में प्रभावी बदलाव लाएं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के समग्र विकास के लिए स्कूलों में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है ताकि बच्चे नशे से दूर रहें। बच्चों को पढ़ाई और खेल में व्यस्त रखना ही नशे से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है।

कार्यक्रम में मंत्री कुमार ने स्कूल के मैदान को पक्का करने के लिए 3 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की और साथ ही स्कूल के रास्ते को पक्का करने के लिए भी धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से ग्यारह हजार रुपए देने की भी घोषणा की।

इससे पहले, डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बशीर मोहम्मद, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया, डीएवी पब्लिक स्कूल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष रत्न चंद काठू, उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह, सचिव प्यारे लाल, बीडीओ श्याम सिंह, जल शक्ति विभाग के एसडीओ पवन कौंडल, तहसील कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सहित शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में उतरे CM सुक्खू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होकर एसआईआर प्रक्रिया में सुधार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राजघाट पर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

पालमपुर में 4037 वोटों की गड़बड़ी पर त्रिलोक कपूर का पलटवार, बोले- 15 साल पहले वोट कटवाने को कहा था, फिर भी सूची में...

पालमपुर नगर निगम की मतदाता सूची में 4037 वोटों को लेकर भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस विधायक पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि करीब 15 साल पहले अपना और पत्नी का वोट हटाने के लिए कहने के बावजूद नाम सूची में बने रहे। कपूर ने मामले में हाईकोर्ट जाने की बात कही है।

कांगड़ा में भीषण आग से मकान के दो कमरे और किचन राख, गैस सिलेंडर भी फटा; अगले महीने बेटी की शादी, परिवार पर टूटा...

कांगड़ा की ग्राम पंचायत घोड़ब में राज कुमार के मकान में भीषण आग लगने से दो कमरे और किचन का सामान जलकर राख हो गया। आग के दौरान गैस सिलेंडर भी फट गया। अगले महीने बेटी की शादी से पहले परिवार पर संकट आ गया है। प्रशासन ने 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

ई-चालान नहीं भरा तो ब्लॉक हो सकती है गाड़ी की RC और ड्राइविंग लाइसेंस, नए नियमों में 45 दिन की डेडलाइन; जानें कैसे बचें...

ई-चालान का भुगतान अब टालना महंगा पड़ सकता है। नए मोटर वाहन नियमों के तहत 45 दिनों के भीतर चालान भरना या उसे चुनौती देना जरूरी है। समय सीमा बीतने पर वाहन की RC, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से जुड़ी सेवाओं पर रोक लग सकती है।