Kangra: द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने RYLA 2024 में मारी बाजी, जीते कई पुरस्कार

Date:

--Advertisement--

पठानकोट के प्रताप वर्ल्ड स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स (RYLA) 2024 में द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रैत के छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से कई पुरस्कार जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने नेतृत्व कौशल, टीम वर्क, और सामुदायिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया।

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज को “सर्वाधिक पंजीकृत छात्र” का खिताब मिला, जो महाविद्यालय की सक्रिय भागीदारी का प्रमाण है। व्यक्तिगत पुरस्कारों में बी.एड. के छात्र हर्षवीर ने “मिस्टर RYLA” प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। बी.एड. की छात्रा गुंजन “मिस RYLA” प्रतियोगिता में प्रथम उपविजेता रहीं। बी.सी.ए. की गायत्री को “मोस्ट डिपेंडेबल” का खिताब मिला और बी.सी.ए. की अशिता को “सर्वश्रेष्ठ गायिका” के रूप में सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही, कॉलेज की सांस्कृतिक प्रतिभा ने नाटी नृत्य में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

इन उपलब्धियों के लिए महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक गंधर्व सिंह पठानिया, कार्यकारी निदेशक डॉ. बलविंदर सिंह पठानिया, प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, और क्लब सलाहकार सहायक प्रोफेसर अतुल राणा ने छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना की।

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज का रोटरेक्ट क्लब इस आयोजन में सबसे अधिक पुरस्कृत क्लब बनकर उभरा, जो उनके सामुदायिक सेवा और नेतृत्व कौशल की उत्कृष्टता को दर्शाता है।

प्रताप वर्ल्ड स्कूल के निदेशक सन्नी महाजन ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का समापन भव्य समापन समारोह के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। यह आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल साबित हुआ।

HIM Live Tv – Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।