Kangra: धर्मशाला में डीसी ने सस्ते राशन और एलपीजी वितरण पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन की दुकानों में खाद्यान्न वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और वितरण प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुकानों पर समय पर राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग नियमित निरीक्षण और निगरानी करे ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त ने पोलिथीन के प्रयोग को लेकर भी कड़ी चेतावनी दी और निर्देश दिए कि सभी दुकानों में नियमित रूप से जांच की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि सभी राशन दुकानों पर रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए और विभाग इसके पालन की निगरानी करे।

गैस आपूर्ति को लेकर उन्होंने बताया कि जिले की 37 गैस एजेंसियों में कुल 5,78,731 एलपीजी उपभोक्ता पंजीकृत हैं। सभी एजेंसियों को एलपीजी सिलेंडरों के वितरण के लिए निर्धारित रूट चार्ट का पालन करने और वितरण वाहनों पर मापतोल यंत्र व लाउडस्पीकर स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उपभोक्ताओं को वितरण की जानकारी समय पर मिल सके।

सार्वजनिक वितरण कमेटी ने जिले में उचित मूल्य की दुकानों को विभिन्न स्थानों पर आबंटित करने और स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता देने पर भी चर्चा की। इससे छोटे स्तर के व्यवसायियों और स्थानीय महिलाओं को लाभ मिलेगा। बैठक की शुरुआत जिला खाद्य नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने की और उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपलब्धियों की जानकारी कमेटी के सदस्यों को दी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।