अब विधानसभा में गूंजेगी लंगूर की आवाज, बंदरों से निपटने के लिए PWD ने निकाला अनोखा टेंडर

Date:

--Advertisement--

दिल्ली विधानसभा परिसर में लगातार उत्पात मचा रहे बंदरों से छुटकारा पाने के लिए लोक निर्माण विभाग यानी पीडब्ल्यूडी ने एक अनोखा कदम उठाया है। पीडब्ल्यूडी ने विधानसभा से बंदरों को भगाने के लिए लंगूरों की आवाज निकालने में सक्षम लोगों की नियुक्ति के लिए टेंडर जारी किया है। इस योजना के तहत ऐसे प्रशिक्षित कर्मियों को हायर किया जाएगा, जो लंगूर की आवाज की नकल कर बंदरों को डराकर परिसर से बाहर भगा सकें।

Also Read: दिल्ली विधानसभा में बंदरों से जंग, लंगूर की आवाज निकालने वालों को मिलेगा सरकारी काम

अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली विधानसभा परिसर में कई दर्जन बंदरों की मौजूदगी मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन चुकी है। बंदर अक्सर तारों और डिश एंटीना पर कूद जाते हैं, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचता है। साथ ही, परिसर में उनके बार-बार घुसने से कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि लंगूर की आवाज की नकल करने में प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती को लेकर टेंडर जारी किया गया है। इसे बंदरों को बिना नुकसान पहुंचाए डराने का एक प्रभावी और मानवीय तरीका माना जा रहा है। इसके साथ ही विशेषज्ञों द्वारा एक असली लंगूर को भी लाने की योजना है, ताकि बंदरों को और ज्यादा प्रभावी ढंग से दूर रखा जा सके।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि पहले विधानसभा परिसर में लंगूर के पुतले लगाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अनुभव से पता चला कि अब बंदर उनसे डरते नहीं हैं। उल्टा वे पुतलों के ऊपर बैठने लगे हैं। ऐसे में अब लंगूर की आवाज के जरिए बंदरों को भगाने का तरीका अपनाया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।

दिल्ली से रिलीज हुआ शाहपुर के कमल कुमार शर्मा का शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’, अनुराग ठाकुर ने सुनकर की सराहना

शाहपुर के भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा का नया शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’ दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रिलीज किया। भजन को मणिमहेश यात्रा को समर्पित किया गया है।

जयराम ठाकुर की PM मोदी से मुलाकात, हिमाचल के इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा; नड्डा से भी की भेंट

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हिमाचल की वर्तमान परिस्थितियों, विकास और प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी भेंट की।

BJP की नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल को बड़ा झटका! जेपी नड्डा के गृह प्रदेश से किसी नेता को नहीं मिली प्रमुख जिम्मेदारी

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल प्रदेश के किसी नेता को प्रमुख जिम्मेदारी नहीं मिली। अनुराग सिंह ठाकुर और इंदु गोस्वामी के नामों की चर्चा के बावजूद अंतिम सूची में प्रदेश का कोई बड़ा चेहरा शामिल नहीं है।