Kangra: ड्यूटी के दौरान थम गई धड़कन: 28 साल के जवान अभय कौंडल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, गांव में पसरा मातम

Date:

--Advertisement--

सुलह विधानसभा क्षेत्र के गांव भट्टू समूला में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब 28 वर्षीय युवा कांस्टेबल अभय कौंडल की पार्थिव देह वीरवार देर शाम उनके पैतृक गांव पहुंची। हिमाचल प्रदेश पुलिस में कार्यरत अभय का बुधवार शाम किन्नौर जिले के भावानगर में ड्यूटी के दौरान अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। साल 2018 बैच में भर्ती हुए अभय अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और परिवार का एकमात्र सहारा थे।

वीरवार देर शाम जब उनकी पार्थिव देह गांव लाई गई तो पूरे इलाके में गम का माहौल छा गया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पुलिस की टुकड़ी ने हवा में गोलियां दागकर और शस्त्र झुकाकर अपने साथी जवान को अंतिम सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

शोक की इस घड़ी में सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने परिवार को ढांढस बंधाया। डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र नेगी, भवारना पुलिस थाना के एसएचओ गुरुदेव सिंह सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और जवान भी मौके पर मौजूद रहे।

विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि अभय का असमय निधन केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे सुलह क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है। इतनी कम उम्र में एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित जवान का यूं चले जाना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि अभय अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और परिवार ने संघर्षों के बीच उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया था। अभय केवल वर्दीधारी जवान ही नहीं, बल्कि अपने गांव और क्षेत्र का गर्व थे। उनकी सादगी, कर्तव्यपरायणता और परिवार के प्रति समर्पण हर युवा के लिए प्रेरणा है। उनके जाने से पूरा क्षेत्र व्यथित है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।