Kangra: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए अहम परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 13 नवंबर 2024: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला स्थित मिनी सचिवालय में कांगड़ा जिले को हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने के उद्देश्य से चल रही प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बनखंडी में बन रहे जू, पौंग झील में जल क्रीड़ा सुविधाओं का विकास, कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार और ढगवार में स्थापित होने वाले अत्याधुनिक मिल्क प्लांट की प्रगति पर ध्यान केंद्रित किया।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार इस क्षेत्र को पर्यटन के लिए एक प्रमुख केंद्र बनाने में बेहद महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। वर्तमान में हवाई अड्डे की हवाई पट्टी की लंबाई 1376 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 3010 मीटर किया जाएगा ताकि बड़े विमान भी लैंड कर सकें। इस विस्तार के लिए 8 पंचायतों के 14 राजस्व गांवों से भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि मार्च 2025 तक कांगड़ा हवाई अड्डे से विमान की उड़ानें सूर्योदय से सूर्यास्वत तक शुरू हो जाएंगी। इसके लिए एयरपोर्ट ऑथोरिटी को अतिरिक्त सुरक्षा बल प्रदान किए जाएंगे। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रगति पर है और दिसंबर 2024 तक 50 प्रतिशत मुआवजा राशि वितरित कर दी जाएगी।

Advertisement – HIM Live Tv

सड़क ढांचे के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा जिले में सड़कों के फोर-लेनिंग का काम चल रहा है और प्रशासन को मार्ग किनारे सुविधाओं का विकास करने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

पालमपुर में हेलीपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके निर्माण के लिए सभी प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृतियां प्राप्त हो चुकी हैं और टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस परियोजना पर ₹13 करोड़ खर्च होने का अनुमान है।

कांगड़ा जिले के ढगवार में बनने वाले अत्याधुनिक मिल्क प्लांट की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि ₹225 करोड़ से बनने वाले इस प्लांट में विभिन्न प्रकार के डेयरी उत्पाद तैयार होंगे। इसके लिए 247 सहकारी समितियां गठित की जा चुकी हैं और दूध संग्रहण में गाय और भैंस के दूध का अलग-अलग संग्रहण सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर एस बाली, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, विधायक नीरज नैयर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार आईटी गोकुल बुटेल, पूर्व विधायक अजय महाजन, उपायुक्त हेम राज बैरवा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के ढोली गांव में वर्षों बाद शुरू हुआ रास्ते का निर्माण, 68 साल से इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने विधायक का जताया...

शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-5 चंदरूण के ढोली गांव में वर्षों से लंबित रास्ते का निर्माण शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार जताते हुए कहा कि 68 साल से पक्के रास्ते का इंतजार था।

Himachal: कृपाण नहीं उतारने पर ऊना की अभ्यर्थी पटवारी परीक्षा से बाहर, SGPC ने जताया कड़ा ऐतराज; दोबारा परीक्षा की मांग

हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा में ऊना की जसविंदर कौर को कृपाण नहीं उतारने के कारण परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया। SGPC अध्यक्ष ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और अभ्यर्थी को दोबारा परीक्षा का अवसर देने की मांग की है

Hamirpur: छुट्टी पर घर आए BSF जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अगले दिन लौटना था ड्यूटी पर; परिवार पर टूटा दुखों...

हमीरपुर के कोहलवीं निवासी बीएसएफ जवान विक्रम दत्त का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वह छुट्टी पर घर आए थे और अगले दिन ड्यूटी पर लौटने वाले थे। पांच महीने पहले उनके पिता का भी निधन हुआ था।

Kangra: टांडा मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, 350 से ज्यादा रोबोटिक सर्जरी और 30 सफल किडनी ट्रांसप्लांट; अब हार्ट सर्जरी की तैयारी

टांडा मेडिकल कॉलेज में अब तक 350 से अधिक रोबोटिक सर्जरी और 30 सफल किडनी ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं। इनमें दो किडनी प्रत्यारोपण रोबोटिक तकनीक से हुए हैं। अब संस्थान रोबोटिक हार्ट और ऑर्थोपेडिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी में है।