Kangra: क़ाफ़िला रोक स्कूली बच्चों से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, फीडबैक भी ली

Date:

--Advertisement--

जिला कांगड़ा के मटौर में जनसभा के बाद धर्मशाला सर्किट हाउस की ओर जा रहे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने क़ाफ़िले को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगली के पास रुकवा दिया।

मुख्यमंत्री अपनी गाड़ी से उतरे और स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रहे बच्चों से बातचीत की। उन्होंने कक्षा 12वीं के छात्र अयान से स्कूल में दी जा रही सुविधाओं, अध्यापकों की संख्या और छात्रों की कुल संख्या के बारे में जानकारी ली। छोटे बच्चों से उन्होंने पूछा, “क्या आपके स्कूल में पहली कक्षा से अंग्रेज़ी मीडियम शुरू हुआ है? अब पढ़ाई करने में मज़ा आ रहा है?” बच्चों ने हाँ में जवाब दिया।

बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ फ़ोटो खिंचवाईं। मुख्यमंत्री को देखकर स्थानीय लोग भी वहां आ गए और उनके साथ फ़ोटो ली। सभी ने उनकी सादगी और सरल व्यक्तित्व की तारीफ़ की।

इसके बाद मुख्यमंत्री का क़ाफ़िला धर्मशाला सर्किट हाउस की ओर बढ़ गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत दुकानों की चेकिंग, नियम तोड़ने वाले कुछ दुकानदारों के काटे चालान

शाहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बाजारों में दुकानों का निरीक्षण किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान किए गए और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद न बेचने की हिदायत दी गई।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों का दिखा हुनर, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता में इन छात्राओं ने मारी बाजी

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में संविधान दिवस पर नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंकिता, वंशिका सहित अन्य छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी।

Himachal: बड़े शैक्षणिक पद पर जिम्मेदारी के बावजूद अपनी जड़ों से जुड़े हैं प्रो. संजय शर्मा, गद्दी विरासत महोत्सव में निभाएंगे खास भूमिका

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. (डॉ.) संजय शर्मा 19 दिसंबर को कालका में आयोजित दूसरे वार्षिक गद्दी विरासत महोत्सव-2026 में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शैक्षणिक जिम्मेदारियों के साथ उनका गद्दी संस्कृति और लोकपरंपराओं से गहरा जुड़ाव है।

Kangra: गगल से शाहपुर तक फोरलेन पर सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, अवैध कट होंगे बंद; CCTV और स्पीड मॉनिटरिंग के निर्देश

कांगड़ा पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में NHAI अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने गगल–शाहपुर–मटौर–कच्छयारी फोरलेन का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैफिक साइन बोर्ड, CCTV कैमरे, स्पीड मॉनिटरिंग और अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए गए। कार्यों की समीक्षा दो सप्ताह बाद होगी।